सहारनपुर 30/11/25*फसल अवशेष जलाना पडेगा महंगा, उपज़िलाधिकारी ने किसान पर लगाया 5000 का जुर्माना…*
सहारनपुर। उपज़िलाधिकारी (SDM) सदर, सुबोध कुमार, ने प्रदूषण के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान, उन्होंने ग्राम पुण्डेन, तहसील सदर में लियाकत पुत्र भूरा नामक एक किसान को खेत में फसल अपशिष्ट (पराली) जलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा। फसल अवशेष जलाने से भारी मात्रा में प्रदूषण फैल रहा था, जो कि जन स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए गंभीर रूप से हानिकारक है। शासन के स्पष्ट निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए, उपजिलाधिकारी ने तत्काल नियमानुसार 5000/- *(पाँच हजार रुपये)* का जुर्माना कृषक पर लगाया। SDM सुबोध कुमार ने कड़े शब्दों में यह संदेश दिया कि फसल अपशिष्ट जलाए जाने के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
मथुरा 14 अगस्त 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत 01 अभियुक्त को अवैध नशीला पदार्थ (गांजा) सहित गिरफ्तार किया गया ।*
बांदा 14 अगस्त 26*अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ ने शहीद विद्यार्थी रामचंद्र प्रजापति जी का शहादत दिवस मनाया गया*
भागलपुर14अगस्त2026*भव्य 251 कलश शोभा यात्रा विषहरी पूजा को लेकर के निकल गया