लखनऊ15अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, यात्रियों को लूटने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार, ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तारी, बाजारखाला पुलिस ने 8 आरोपियों को दबोचा, यात्री को कमरे का झांसा देकर ले गए थे आरोपी, नशीला पदार्थ पिलाकर यात्री से की थी लूट, पीड़ित सुधाकर पाल से थी लूट की वारदात, रेलवे ग्रुप-D की परीक्षा देने पहुंचा था पीड़ित, बेहोश होने के बाद आरोपी हुए थे फरार, कैफियात एक्सप्रेस से ऐशबाग पहुंचा था सुधाकर
➡लखनऊ, 11 तारीख से लापता हैं तकरोही चौकी इंचार्ज, आनंद कुमार मिश्रा 11 तारीख से हैं लापता, उनकी पत्नी जो खुद एक सब इंस्पेक्टर हैं, मध्य में एडीसीपी के यहां तैनात हैं पत्नी, थाना सरोजिनी नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हैं, सूत्रों के अनुसार ओला करके बनारस गए हुए थे, उसके बाद उनका अभी तक कोई अता पता नहीं है
➡सिद्धार्थनगर, दो मंजिला मकान में लगी भीषण आग, पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों को दी, फायर ब्रिगेड, बांसी कोतवाली पुलिस पहुंची, भीषण आग पर काबू पाया गया, घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं, बांसी नगर पालिका क्षेत्र के सर्राफा बाजार की घटना
➡सिद्धार्थनगर, तरांव गांव में दो घरों में चोरी की वारदात, छत के रास्ते घर में घुसकर की वारदात, लाखों के जेवर, करीब 75 हजार कैश चोरी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच, जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡मैनपुरी, लेंटर डालने वाली मशीन से बिजली केबल टूटा, लेंटर डालने आए मजदूरों का लाठी-डंडों से हमला, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, दन्नाहार पुलिस मामले की जांच में जुटी, थाना दन्नाहार क्षेत्र के कपूरपुर की घटना
➡महराजगंज, वन स्टॉप सेंटर से फरार किशोरी बरामद, पुलिस ने दोबारा भागी किशोरी को पकड़ा, पुलिस ने पुनः किशोरी को किया बरामद, किशोरी के खिलाफ पुलिस ने किया केस दर्ज, लापरवाही बरतने वाले दो कांस्टेबल निलंबित, बृजमनगंज थाना का था मामला
➡कानपुर, पुलिस ने समय रहते टाली बड़ी वारदात, मामा की हत्या करने निकला था भांजा, मामी संग अवैध संबंध का भेद खुला था, भेद खुलने के बाद रास्ते से हटाना चाहता था, पुलिस ने चेकिंग के दौरान कृष्णा गुप्ता को पकड़ा, 315 बोर अवैध तमंचे और 3 जिंदा कारतूस जब्त, पुलिस टीम को ₹25,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा
➡अम्बेडकरनगर, नशे में उपद्रव की सूचना पर पहुंची पुलिस, कार्रवाई की जगह शिकायतकर्ता पर भड़की पुलिस, भाजपा पदाधिकारियों से गाली गलौज का आरोप, नाराज भाजपा के लोगों ने थाने का किया घेराव, भीटी थाना क्षेत्र रामपुर गिरन्ट चौराहे का मामला
➡आगरा, सिकंदरा मंडी में लाखों की चोरी मामला, दुकान में लाखों रुपये चोरी का खुलासा, दुकान का ड्राइवर ही निकला मास्टरमाइंड, रोशनदान काटकर दुकान में घुसे थे शातिर, मामले में पिता-पुत्र शिशुपाल, वीरू गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 40.25 लाख बरामद, ऑटो, मोबाइल, ब्रीफकेस, झोला भी बरामद, पुलिस ने गिरफ्तारी कर जांच शुरू की, थाना सिकंदरा क्षेत्र का मामला
➡सीतापुर, अंतर्राज्यीय 4 शराब तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा से बिहार ले जा रहे थे शराब, अंग्रेजी शराब की 139 बोतलें बरामद, मानपुर रोड से चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी, कमलापुर पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा जेल
➡संभल, सवारी बैठाने को लेकर दो चालक भिड़े, मारपीट करने का वीडियो वायरल हुआ, बहजोई क्षेत्र के मुख्य चौराहे का मामला
➡ग्रेटर नोएडा, दनकौर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश घायल हुए, लिफ्ट देकर सवारियों को बंधक बनाते थे, डराकर ऑनलाइन पैसे ऐंठते थे आरोपी, आरोपी अभिनय पल्लव और सत्यम सिंह घायल, दो बंधक बनाए गए युवकों को मुक्त कराया, कार, 2 तमंचे, कारतूस, मोबाइल, ₹10 हजार, चाकू जब्त
➡फर्रुखाबाद, महिलाओं के दो गुट आपस में भिड़े, राहगीरों ने वीडियो बनाकर किया वायरल, थाना कादरीगेट क्षेत्र का मामला
➡कन्नौज, ओवरटेक करने में डंफर से भिड़ी बाइक, बाइक सवार की मौके पर ही हुई मौत, फर्रुखाबाद के कायमगंज निवासी था शिवम, गुरसहायगंज क्षेत्र के संतोषा गांव का मामला
➡कन्नौज, मजदूरी करने जा रहे युवक संग हादसा, ट्रैक्टर से नीचे गिरा, दर्दनाक मौत, गुरसहायगंज के घसुआपुर निवासी था, छिबरामऊ क्षेत्र के करमुल्लापुर का मामला.

More Stories
पूर्णिया बिहार15अगस्त26* भवानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार*
कानपुर नगर15अगस्त26*रामगंगा नहर में 14 वर्षीय किशोर शनि डूबकर लापता
सीतापुर 15अगस्त26: घर लौट रही महिला को लगी पीठ में गोली*