सहारनपुर: 23 अक्टूबर 2026 गागलहेड़ी पुलिस का बड़ा एक्शन, दुकान से पायल चोरी करने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार,,,
लोकेन्द्र गौतम
ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल, यूपीआजतक
चोरी की दो जोड़ी सफेद धातु की पायल बरामद, थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता
सहारनपुर, जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान से पायल चोरी करने के मामले में तीन महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो जोड़ी सफेद धातु की पायल बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बुड्ढाखेड़ा अहीर निवासी राजीव कुमार ने गुरुवार को अपनी दुकान से पायल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में जुट गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गागलहेड़ी के प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरौड़ा पुल की ओर भगवान लिंक रोड से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान शिमला, साधना और गीता के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से चोरी की दो जोड़ी सफेद धातु की पायल बरामद हुई हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धारा की बढ़ोतरी की गई है। तीनों अभियुक्ताओं के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक रणवीर सिंह सहित टीम के अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी की घटना के खुलासे में सहयोग किया।
गागलहेड़ी पुलिस की इस कार्रवाई को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें