ब्रेकिंग न्यूज़ |
मुजफ्फरनगर24सितंबर2026*नगर पालिका की सुस्ती से सड़क निर्माण अधर में, कॉलोनीवासी परेशान
तीन माह से कछुआ चाल में चल रहा निर्माण, उखड़ी सड़क बनी हादसों का सबब
*लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल*यूपीआजतक*
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 में पचैंडा रोड पर शेखर नर्सिंग होम से वर्मा पार्क तक सड़क निर्माण कार्य पिछले करीब तीन महीनों से धीमी गति से चल रहा है। पुरानी सड़क को उखाड़े जाने के बाद नई सड़क का निर्माण बीच में ही रोक दिए जाने से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि सड़क निर्माण अधूरा पड़े होने के कारण रास्ते में जगह-जगह अव्यवस्था बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक आए दिन लोग निर्माणाधीन सड़क पर फिसलकर या असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
निर्माणाधीन सड़क पर हादसे में युवक की मौत का दावा
क्षेत्रवासियों के अनुसार, गत दिवस इसी निर्माणाधीन सड़क पर एक हादसा हुआ, जिसमें एक नवयुवक की जान चली गई थी । घटना के बाद स्थानीय लोगों में सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति और सुरक्षा इंतजामों को लेकर नाराजगी है। कॉलोनी वासियों ने नगर पालिका के संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए निर्माण कार्य की स्थिति का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और अधूरे पड़े सड़क निर्माण को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि आवागमन करने वाले लोगों को परेशानी न हो और किसी अन्य हादसे की पुनरावृत्ति न हो। अब देखना होगा कि नगर पालिका के संबंधित अधिकारी इस समस्या का संज्ञान लेकर सड़क निर्माण कार्य कब तक पूरा कराते हैं।
More Stories
मुजफ्फरनगर 24 सितंबर 26*फर्जी बैनामे के सहारे स्वास्थ्य कर्मी से 16 लाख की ठगी का आरोप, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
पूर्णिया24सितम्बर26*DM पूर्णिया का डिजिटल चाबुक: अब Google Meet से होगी स्कूलों की औचक जांच, दो स्कूलों पर गिरा गाज
मेरठ24सितम्बर26*अवैध होटलों में अय्याशी का धंधा, जिहाद और ब्लैकमेलिंग का खेल*