सुलतानपुर24 सितम्बर26* मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत छात्राओं को किया गया जागरूक*
सुल्तानपुर*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान चलाया जा रहा है।*
इसी क्रम में *क्षेत्राधिकारी बल्दीराय श्री आशुतोष कुमार के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम द्वारा सेंट जॉन्स कान्वेंट पब्लिक स्कूल में छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 181, 1930 सहित सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं से फीडबैक फॉर्म भरवाकर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई।*
प्राप्त फीडबैक के आधार पर संवेदनशील स्थलों की हॉटस्पॉट मैपिंग कर पुलिस गश्त एवं निगरानी बढ़ाई जाएगी। महिलाओं एवं बालिकाओं से अभद्रता, छींटाकशी अथवा आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के विरुद्ध रेड कार्ड के माध्यम से चेतावनी देते हुए पुनरावृत्ति पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
*सुलतानपुर पुलिस का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित, सशक्त एवं भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना है।*
*मीडिया सेल*
*जनपद सुलतानपुर*
More Stories
मुजफ्फरनगर 24 सितंबर 26*फर्जी बैनामे के सहारे स्वास्थ्य कर्मी से 16 लाख की ठगी का आरोप, दो महिलाओं पर मुकदमा दर्ज
पूर्णिया24सितम्बर26*DM पूर्णिया का डिजिटल चाबुक: अब Google Meet से होगी स्कूलों की औचक जांच, दो स्कूलों पर गिरा गाज
मेरठ24सितम्बर26*अवैध होटलों में अय्याशी का धंधा, जिहाद और ब्लैकमेलिंग का खेल*