September 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया24सितम्बर26*DM पूर्णिया का डिजिटल चाबुक: अब Google Meet से होगी स्कूलों की औचक जांच, दो स्कूलों पर गिरा गाज

पूर्णिया24सितम्बर26*DM पूर्णिया का डिजिटल चाबुक: अब Google Meet से होगी स्कूलों की औचक जांच, दो स्कूलों पर गिरा गाज

पूर्णिया24सितम्बर26*DM पूर्णिया का डिजिटल चाबुक: अब Google Meet से होगी स्कूलों की औचक जांच, दो स्कूलों पर गिरा गाज

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णिया बिहार ! पूर्णिया जिले में सरकारी स्कूलों की लचर व्यवस्था को सुधारने के लिए जिलाधिकारी पूर्णिया *श्री अंशुल कुमार (भा.प्र.से.)* ने अब डिजिटल निगरानी की नई पहल शुरू की है। शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षकों की समय पर उपस्थिति और स्कूलों के सुचारू संचालन के लिए अब जिलाधिकारी खुद Google Meet के माध्यम से विद्यालयों की औचक जांच करेंगे।

*रोजाना 25 स्कूलों की होगी लाइव मॉनिटरिंग*

इसी क्रम में आज 24 सितंबर को जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा रैंडम तरीके से कुल *25 विद्यालयों* को गूगल मीट पर जोड़ा गया, जिसमें जिलाधिकारी स्वयं मौजूद रहे। इस ऑनलाइन निरीक्षण में बैसा और रूपौली प्रखंड के 10-10 और बनमनखी के 5 विद्यालय शामिल थे। अब यह रोजाना का अभियान होगा, जिसमें प्रतिदिन 20 से 30 विद्यालयों की लाइव उपस्थिति और व्यवस्था का सत्यापन DM खुद करेंगे।

*दो स्कूल गैरहाजिर, स्पष्टीकरण तलब*

आज की ऑनलाइन बैठक में मध्य विद्यालय मैनी संथाल और मध्य विद्यालय आझोकोपा गूगल मीट से नहीं जुड़े। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ा संज्ञान लेते हुए दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण की मांग की है। प्रशासन का संदेश साफ है – लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।

*DM ने दिए सख्त निर्देश*

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए कि वे समय पर विद्यालय में उपस्थिति दर्ज कराएं, छात्रों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करें, सभी शिक्षक और छात्र निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें और विद्यालय परिसर को पूरी तरह स्वच्छ रखें।
जिला प्रशासन को उम्मीद है कि इस डिजिटल पहल से स्कूलों में अनुशासन और शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार होगा।

Taza Khabar