शिवराजपुर10जुलाई25*युवक की ट्रेन से गिरकर मौत
शिवराजपुर, 9 जुलाई। उदेतपुर गांव के सामने एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कन्नौज जिला के गुरसहायगंज कस्बा निवासी 30 वर्षीय कमलेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कमलेश कानपुर में रहता था। बुधवार शाम को वह – एक्सप्रेस ट्रेन से घर जा रहा था। इस दौरान वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ा था। उदेतपुर गांव के सामने अचानक वह ट्रेन से नीचे गिर गया। ग्रामीणों – ने घटना देखते ही 108 नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस सूचना के करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के देर से पहुंचने व अधिक रक्तस्राव से कमलेश की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर – डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक – के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। इसके बाद परिजनों को – सूचना दी गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
More Stories
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,
New Delhi 17 October26**TODAYS TOP NEWS* from upaajtak news channel