September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 28 सितम्बर 26*विहिप एवं बजरंगदल कार्यकताओं ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन*

लखनऊ 28 सितम्बर 26*विहिप एवं बजरंगदल कार्यकताओं ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन*

लखनऊ 28 सितम्बर 26*विहिप एवं बजरंगदल कार्यकताओं ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन*

लखनऊ। पुलिस कमिश्नर ऑफिस में आज उस समय बवाल मच गया जब विहिप एवं बजरंगदल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए, ये देखते ही पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री समरेंद्र प्रताप के अनुसार लखनऊ पुलिस-प्रशासन बिना आंदोलन प्रदर्शन के कोई कार्यवाही ही नहीं करता। तीन दिन पूर्व भी पुलिस को ज्ञापन दिया गया था, उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होने बताया कि थाना ठाकुरगंज के अंतर्गत एक समुदाय के लोगों ने बजरंगल के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया, गोली तक चली लेकिन आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होने कहा कि इसी प्रकार दुबग्गा थाना क्षेत्र में हिंदू बिटिया का अपहरण किया गया। अब तक बिटिया को पुलिस खोज नहीं पाई। वहीं हसनगंज थाने क्षेत्र अंतर्गत एक कार्यकर्ता संगठन के कार्य के लिए गया था तो विश्वविद्यालय में पचास के संख्या अपराधी लोगों ने उसे घेरकर धमकी दिया व कट्टा और पिस्टल की नली लगा दी। इस मामले में भी अब तक मुकदमा दर्ज़ नहीं हुआ और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर ये बहुत बड़ा प्रश्नचिन्ह है। विहिप एवं बजरंग दल कार्यकताओं ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घण्टे के अंदर सभी विषयों पर कार्यवाही नहीं हुई, मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो 2 दिन बाद फिर कमिश्नर ऑफिस का घेराव करेंगे। पुलिस प्रशासन द्वारा 24 घण्टे के अंदर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने पर एसीपी (महानगर) अंकित कुमार को ज्ञापन सौंप कार्यकर्ता वापस लौट गए। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के विभाग सह संयोजक एडवोकेट अमरेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री लखनऊ पूरब अभिजीत, जिला उपाध्यक्ष अमित तिलहरी, गणेश शंकर पवार, प्रतीक श्रीवास्तव, लक्की गौतम, सूरज कुमार आदि उपस्थित रहे।

Taza Khabar