पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 *पूर्णिया पहुंचे IG राजेश कुमार, जिला पुलिस की कार्यशैली की खुली पोल – अपराध नियंत्रण में तेजी लाने का सख्त निर्देश
*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*पूर्णियां बिहार :* पुलिस महानिरीक्षक, राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो, बिहार, पटना श्री राजेश कुमार ने शनिवार को पूर्णिया जिला पुलिस के कार्यों एवं पुलिसिंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और तकनीकी पुलिसिंग की बारीकी से जांच की।
*CCTNS और ERSS के इस्तेमाल पर दिया जोर*
समीक्षा के क्रम में IG श्री राजेश कुमार ने अपराध नियंत्रण हेतु सक्रिय अपराधकर्मियों की त्वरित गिरफ्तारी और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने तकनीकी एवं आधुनिक पुलिसिंग के लिए CCTNS के प्रभावी उपयोग और ERSS (डायल 112) वाहनों के समुचित इस्तेमाल पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही साइबर अपराध के मामलों पर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई करने का आदेश दिया।
*पुलिस की आंतरिक शाखाओं की भी जांच*
IG ने आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस की सभी आंतरिक शाखाओं की दक्षता की जांच की और उनकी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने का कड़ा निर्देश दिया। इस दौरान जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
राजनांदगाव 28सितम्बर 26*शंकर गुहा नियोगी शहीद दिवस पर राजनांदगांव में निकली रैली,
उन्नाव 28 सितम्बर 26*शिव महापुराण कथा की व्यवस्थाओं लिए हुई बैठक
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 सबका सम्मान-जीवन आसान: DM ने सुनी जनता की पुकार*