November 17, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड

कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड

*Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर 17 नवम्बर 26*कानपुर में एक और अग्निकांड,केमिकल फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, आसमान तक उठीं आग की लपटें, इलाके में मचा हड़कंप!*

कानपुर नगर *रूमा इंडस्ट्रियल एरिया में आग का विकराल रूप देख आसपास की फैक्ट्रियां कराई गईं खाली, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।*

*चकेरी थाना क्षेत्र के रूमा इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी।*

*आग की लपटें इतनी भयावह दिखी कि दूर-दूर तक आसमान लाल नजर आने लगा। आग का विकराल रूप देखकर आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे कर्मचारियों को आनन-फानन में बाहर निकाला गया। दमकल की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगातार मशक्कत कर रही हैं।*

*अफरा तफरी से क्षेत्रीय लोगों के अनुसार आखिर केमिकल फैक्ट्री में आग कैसे लगी और औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं मजबूत ? जहां ज्वलनशील रसायनों के बीच काम होता है, वहां एक छोटी सी चूक ने लिया बड़े हादसे का रूप, गनीमत रही कि तत्काल क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन व अन्य क्षेत्रीय सहयोगियों द्वारा समय रहते आसपास की फैक्ट्रियों को खाली कराया गया।*

Taza Khabar