अयोध्या 17 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[17/11, 19:15] +91 87380 48060: अयोध्या (खण्डासा)
समाजसेवी प्रदीप यादव की हुई जमानत जेल से हुए रिहा
पुलिस की हो रही किरकिरी अपने ही लगाई धारा को किया परिवर्तित
बिना सबूत के ले लिया रिमांड फिर अदालत में पलटे वरिष्ठ अधिवक्ता अनुरुद्ध यादव एवं अधिवक्ता दिलीप यादव ने की थी पैरवी
चर्चित समाज सेवी प्रदीप यादव जिन्हें मंदिर एवं सार्वजनिक जगह से शराब की दुकान हटाने के लिए प्रदर्शन करना भारी पड़ गया था उनके विरुद्ध दुकान में घुसकर आगजनी जैसे गभीर धाराओं में मुक़दमा लिखा गया था वही न जाने किसी सबूतों पर 3 दिनों बाद प्रदीप यादव का एक सी सी टी बी को आधार बनाते हुए पुलिस रिमांड लेकर जेल भेजा वरिष्ठ अधिवक्ता अनुरुद्ध यादव एवं दिलीप यादव ने अदालत में उस सी सी टी बी की मांग कर दी जिसमें दुकान में घुसकर आग लगाने और सी सी टी बी की बात कही गई थी फिर क्या
रिमांड लेने वाली पुलिस चारो खाने चित्त हो गई और बी एन एस की धारा 326 जी को विलोपित कर रिपोर्ट भेजी जिसके आधार पर प्रदीप यादव को जूनियर डिवीजन प्रथम ने जमानत मंजूर कर रिहा करने का आदेश दे दिया
मामले की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता अनुरुद्ध यादव एवं दिलीप यादव कर रहे है
वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया पुलिस की रिमांड और दर्ज रिपोर्ट और सबूतों में जमीन आसमान का अंतर था जिसको लेकर मैने न्यायालय में अपनी बात रख्खी आगे भी पैरवी में सच का साथ देते हुए अदालत में पैरवी करूंगा
====================
[17/11, 19:15] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
लखनऊ।
UP में SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का होगा प्रकाशन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा करेंगे प्रेसवार्ता….
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा 17 नवंबर 2026 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में प्रेसवार्ता करेंगे….
प्रेसवार्ता दोपहर 12 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित होगी….
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी साझा की जाएगी….
प्रेसवार्ता में मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया और आगे की कार्यवाही पर जानकारी दिए जाने की संभावना है….
[17/11, 19:15] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
श्रीराम की नगरी अयोध्या से गूंजेगा कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ 2 दिसंबर को पूर्वांचल से करेंगी अभियान का आगाज
श्रीराम जन्मभूमि एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद विशाल जनचौपाल को करेंगी संबोधित, तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन सक्रिय
फैजाबाद (अयोध्या) 17 नवंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ आगामी 2 दिसंबर को श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या से अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ करेंगी। पूर्वांचल की धरती से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए वह सर्वप्रथम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके पश्चात एक विशाल जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वह उपस्थित जनसमूह एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त आज फैजाबाद पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में फैजाबाद एवं अंबेडकर नगर जनपद के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया
राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ अपने चुनावी अभियान की शुरुआत अयोध्या से करने जा रही हैं। यह संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा जनचौपाल में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ का अयोध्या में प्रथम आगमन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए गौरव का विषय है। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के अयोध्या आगमन को लेकर अंबेडकर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे तथा विशा
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या से चुनावी अभियान शुरू करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। महानगर कांग्रेस कमेटी उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटी है। उन्होंने कहा कि जनचौपाल में महानगर के प्रत्येक वार्ड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना के साथ कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक नेता भी सम्मिलित होंगे। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ,इमरान मसूद सहित कई सांसद भी सम्मिलित हो सकते हैं।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक सिंह,राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, करमराज यादव, अजय सिंह कप्तान, अमित जायसवाल, मोहम्मद अनीस,उग्रसेन मिश्रा,अनिल तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, विजयपाल सिंह, रामकिशोर वर्मा, संतोष तिवारी, राजेंद्र प्रसाद,दिलीप गौड़,प्रशांत पांडे,अनिल सिंह, रमाशंकर तिवारी, रविंद्र कुमार, अश्वनी सिंह मधुर, रेनू राय,राम आशीष तिवारी, विकास सिंह विकी, राज प्रताप सिंह,मनोज जायसवाल, राम अवध पासी, हृदय नारायण मिश्रा, राम सागर रावत,मोहम्मद आमिर, भोला भारती, अहमद कुरेशी, दिनेश शुक्ला,महिपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, आदिउपस्थित रहे।
[17/11, 19:15] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में ऐतिहासिक 14 कोसी परिक्रमा शुरू होने में अब कुछ ही घंटे शेष हैं।
परिक्रमा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं।
मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की जिम्मेदारी 1500 से अधिक सफाई कर्मचारियों को सौंपी गई है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 30 मोबाइल टॉयलेट और 471 बायो टॉयलेट लगाए गए हैं।
पेयजल व्यवस्था के लिए नगर निगम की ओर से 40 पानी के टैंकर तैनात किए गए हैं।
सरयू स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 9 स्थाई चेंजिंग रूम बनाए गए हैं।
इसके साथ ही घाटों पर 136 अस्थाई चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था की गई है।
मेला क्षेत्र में मच्छरों से बचाव के लिए लगातार फॉगिंग कराई जा रही है।
संक्रमण और मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है।
स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम की ओर से मेला क्षेत्र में चूने का छिड़काव भी लगातार कराया जा रहा है।
[17/11, 19:15] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में मनाया गया गोपाष्टमी उत्सव, गायों की पूजा कर गोपालन का दिया संदेश
रामनगरी अयोध्या में कार्तिक मास की अष्टमी पर कारसेवकपुरम स्थित श्रीराम गौशाला में गोपाष्टमी उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर गौशाला में विधि-विधान से गोपूजन किया गया और गायों को माला पहनाकर उनकी आरती उतारी गई।
विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी।
राजेंद्र सिंह पंकज ने बताया कि अशोक सिंघल ने अपने जीवन में चार प्रमुख संकल्प लिए थे, जिनमें राम जन्मभूमि, गौरक्षा, गंगा और वेद शामिल थे।
उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण, वेदों के संरक्षण के लिए काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पीठ की स्थापना और गंगा स्वच्छता अभियान जैसे कार्य उसी संकल्प का हिस्सा हैं।
उन्होंने बताया कि अशोक सिंघल चाहते थे कि गाय के धार्मिक महत्व के साथ उसके आर्थिक महत्व को भी समाज समझे। इसी उद्देश्य से गौ अनुसंधान केंद्र और गौशालाओं की स्थापना को प्रोत्साहित किया गया।
शरद शर्मा ने कहा कि गोपाष्टमी का पर्व पौराणिक परंपरा से जुड़ा है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने इसी दिन गोचारण की शुरुआत की थी।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद लल्लू सिंह, पुरुषोत्तम नारायण सिंह, गौशाला प्रबंधक विजय सिंह बंटी और कारसेवकपुरम प्रभारी उमेश बोरवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
राजेंद्र सिंह पंकज ने समाज से अपील की कि गाय की पूजा केवल आरती और माला पहनाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि गोपालन, गाय के दूध और घी के उपयोग से भी उसकी सेवा होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दूध निकालने के बाद गायों को सड़कों पर छोड़ देना गलत है। हिंदू समाज को संकल्प लेना चाहिए कि यदि गाय पालते हैं तो जीवनभर उसकी जिम्मेदारी भी निभाएं और उसे बेसहारा न छोड़ें।
[17/11, 19:15] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
लखनऊ।
UP में SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची का होगा प्रकाशन, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा करेंगे प्रेसवार्ता….
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा 17 नवंबर 2026 को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की आलेख्य मतदाता सूची के प्रकाशन के संबंध में प्रेसवार्ता करेंगे….
प्रेसवार्ता दोपहर 12 बजे लखनऊ स्थित लोकभवन सभागार में आयोजित होगी….
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी साझा की जाएगी….
प्रेसवार्ता में मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रिया और आगे की कार्यवाही पर जानकारी दिए जाने की संभावना है….
[17/11, 19:16] +91 87380 48060: प्रेस विज्ञप्ति
श्रीराम की नगरी अयोध्या से गूंजेगा कांग्रेस के चुनावी अभियान का शंखनाद, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ 2 दिसंबर को पूर्वांचल से करेंगी अभियान का आगाज
श्रीराम जन्मभूमि एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद विशाल जनचौपाल को करेंगी संबोधित, तैयारियों को लेकर कांग्रेस संगठन सक्रिय
फैजाबाद (अयोध्या) 17 नवंबर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ आगामी 2 दिसंबर को श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या से अपने चुनावी अभियान का शुभारंभ करेंगी। पूर्वांचल की धरती से चुनावी अभियान का आगाज करते हुए वह सर्वप्रथम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एवं हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगी। इसके पश्चात एक विशाल जनचौपाल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें वह उपस्थित जनसमूह एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावित अयोध्या दौरे को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त आज फैजाबाद पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन में फैजाबाद एवं अंबेडकर नगर जनपद के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह तथा संचालन महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने किया
राष्ट्रीय सचिव श्री अभिषेक दत्त ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ अपने चुनावी अभियान की शुरुआत अयोध्या से करने जा रही हैं। यह संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा जनचौपाल में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें, जिससे कांग्रेस की विचारधारा और जनहित के मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ का अयोध्या में प्रथम आगमन हम सभी कांग्रेसजनों के लिए गौरव का विषय है। उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के अयोध्या आगमन को लेकर अंबेडकर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है। जनपद से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अयोध्या पहुंचकर उनका स्वागत करेंगे तथा विशा
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का अयोध्या से चुनावी अभियान शुरू करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा। महानगर कांग्रेस कमेटी उनके भव्य स्वागत की तैयारियों में जुटी है। उन्होंने कहा कि जनचौपाल में महानगर के प्रत्येक वार्ड से कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा मोना के साथ कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ राष्ट्रीय तथा प्रादेशिक नेता भी सम्मिलित होंगे। जिसमें राष्ट्रीय महासचिव तथा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ,इमरान मसूद सहित कई सांसद भी सम्मिलित हो सकते हैं।
जिला प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया कि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अशोक सिंह,राजेंद्र प्रताप सिंह, रामदास वर्मा, करमराज यादव, अजय सिंह कप्तान, अमित जायसवाल, मोहम्मद अनीस,उग्रसेन मिश्रा,अनिल तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह रिशु, विजयपाल सिंह, रामकिशोर वर्मा, संतोष तिवारी, राजेंद्र प्रसाद,दिलीप गौड़,प्रशांत पांडे,अनिल सिंह, रमाशंकर तिवारी, रविंद्र कुमार, अश्वनी सिंह मधुर, रेनू राय,राम आशीष तिवारी, विकास सिंह विकी, राज प्रताप सिंह,मनोज जायसवाल, राम अवध पासी, हृदय नारायण मिश्रा, राम सागर रावत,मोहम्मद आमिर, भोला भारती, अहमद कुरेशी, दिनेश शुक्ला,महिपाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह फास्टर, आदिउपस्थित रहे।
[17/11, 19:16] +91 87380 48060: *यातायात डायवर्जन एडवाइजरी*
अयोध्या में आयोजित होने वाली चौदहकोसी परिक्रमा पंचकोसी परिक्रमा एवं कार्तिक पूर्णिमा स्नान/मेला के दृष्टिगत जनपद सुलतानपुर में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा अयोध्या में आयोजित होने वाली चौदहकोसी परिक्रमा पंचकोसी परिक्रमा एवं प्रान्तीयकृत कार्तिक पूर्णिमा स्नान/मेला के दृष्टिगत भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन एवं अतिविशिष्ट/विशिष्ट महानुभावों के आवागमन की सम्भावना के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा उक्त धार्मिक आयोजनों को सकुशल सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपद सुलतानपुर में निम्नानुसार यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा। –
*1. चौदहकोसी परिक्रमा के अवसर पर*
दिनांक 17.11.2026 को समय 12:00 बजे (दोपहर) से दिनांक 19.11.2026 को प्रातः 06:00 बजे तक अथवा परिक्रमा समाप्ति तक यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
*2. कार्तिक पूर्णिमा स्नान/मेला के अवसर पर*
दिनांक 23.11.2026 को प्रातः 08:00 बजे से दिनांक 24.11.2026 को मेला एवं भीड़ समाप्ति तक यातायात डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
*जनपद सुलतानपुर में यातायात डायवर्जन की व्यवस्था*
*A. रायबरेली की ओर से अयोध्या जाने वाले वाहन*
रायबरेली की ओर से अयोध्या जाने वाले समस्त बड़े एवं भारी वाहनों को हलियापुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे। किसी भी परिस्थिति में इन वाहनों को अयोध्या की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
*B. पीढ़ी एवं हलियापुर की ओर से आने वाले वाहन*
पीढ़ी एवं हलियापुर की ओर से अयोध्या जाने वाले समस्त बड़े एवं भारी वाहनों को कूरेभार चौराहे से मुजेश तिराहा होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे।
*C. सुलतानपुर से अयोध्या जाने वाले वाहन*
सुलतानपुर से अयोध्या की ओर जाने वाले समस्त बड़े एवं भारी वाहनों को मुजेश तिराहे से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माध्यम से अपने गंतव्य को जाएंगे।
*D. आपातकालीन सेवाओं को छूट*
समस्त प्रकार के आपातकालीन वाहन, जैसे एम्बुलेंस, अग्निशमन वाहन (फायर ब्रिगेड) एवं पुलिस वाहन आदि उक्त यातायात डायवर्जन से मुक्त रहेंगे।
*जनपद के समस्त वाहन चालकों एवं आमजन से अपील है कि निर्धारित यातायात डायवर्जन का पालन करें तथा असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।*
*यातायात पुलिस जनपद सुलतानपुर*
[17/11, 19:30] +91 87380 48060: *यातायात डायवर्जन एडवाइजरी*

[17/11, 19:30] +91 87380 48060: *लखनऊ ब्रेकिंग*
यूपी की वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े, लेकिन जनगणना के अनुमान से 2.58 करोड़ का अंतर! सबसे बड़ा सवाल, कहां हैं 1.64 करोड़ महिला मतदाता?
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की मतदाता सूची के आंकड़ों ने एक बड़ी राजनीतिक बहस को जन्म दे दिया है।
उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी गई है। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल 2026 में प्रदेश में 13.39 करोड़ मतदाता थे, जो सात महीने बाद बढ़कर 13.58 करोड़ हो गए। यानी इस अवधि में 18.84 लाख मतदाताओं की बढ़ोतरी दर्ज हुई। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 11.83 लाख नए मतदाता शामिल हैं।
लेकिन इस बढ़ोतरी के बीच एक दूसरा आंकड़ा कहीं ज्यादा गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
जनगणना आधारित अनुमान से तुलना में मतदाताओं की संख्या में करीब 2.58 करोड़ का अंतर बताया जा रहा है। इसमें महिलाओं का अंतर करीब 1.64 करोड़ और पुरुषों का लगभग 94 लाख है।
सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा महिलाओं का है। मतदाता सूची में लिंगानुपात घटकर प्रति एक हजार पुरुषों पर 840 महिलाएं रह गया है।
अब सवाल यह है कि यह भारी अंतर जनसंख्या के अनुमान और मतदाता पंजीकरण की अलग-अलग गणना पद्धतियों का नतीजा है या बड़ी संख्या में पात्र नागरिक अब भी मतदाता सूची से बाहर हैं?
चुनाव आयोग अगले एक महीने तक दावे और आपत्तियों पर विचार करेगा।
2027 की चुनावी लड़ाई से पहले असली सवाल सिर्फ यह नहीं कि किसके खाते में कितने वोट जाएंगे, बल्कि यह भी है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं।
यूपी में वोटर लिस्ट का गणित सामने है। अब चुनाव आयोग के स्पष्टीकरण और दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पर सबकी नजर रहेगी।
[17/11, 19:30] +91 87380 48060: 11 लेखपाल राजस्व निरीक्षक बने
अयोध्या: लेखपाल संवर्ग पद से प्रोन्नति पाये 11 राजस्व निरीक्षक पद पर तैनाती मिल गई है। राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नति पाये हरीराम मौर्य- बीकापुर,गिरीश कुमार राय-मिल्कीपुर, बुद्धिराम-सदर, आशाराम यादव-मिल्कीपुर, मुन्ना सिंह-सदर, प्रवीण कुमार वर्मा-रुदौली,सत्यनारायन पाठक-बीकापुर,कृष्णलाल-सोहावल,रामनरेश तिवारी-बीकापुर,रामपाल-मिल्कीपुर व नंदलाल वर्मा को बीकापुर तहसील में तैनाती मिली है।
[17/11, 19:30] +91 87380 48060: *चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं के लिए होगा विशाल भंडारा*
*- पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की*
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या की चौदहकोसी और पंचकोसी परिक्रमा में आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री अयोध्या न्यास की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी परिक्रमार्थियों के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि चौदहकोसी परिक्रमा के अवसर पर 18 नवंबर को भोर में 1:21 बजे से भीखापुर चौराहा स्थित साधन सहकारी समिति के निकट भंडारा शुरू होगा। वहीं पंचकोसी परिक्रमा के दौरान 20 नवंबर को भोर में 2:30 बजे से श्रीराम फिलिंग स्टेशन, दशरथकुंड के पास भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या की परिक्रमा सनातन आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। परिक्रमार्थियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। इसी भावना से श्री अयोध्या न्यास की ओर से प्रत्येक वर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधा के लिए ऐसे आयोजन सामाजिक सहभागिता और धार्मिक परंपराओं को मजबूत करते हैं। न्यास की ओर से सभी श्रद्धालुओं को भंडारे में आमंत्रित किया गया है।
[17/11, 19:30] +91 87380 48060: अयोध्या
अयोध्या में प्लास्टिक और थर्माकोल के इस्तेमाल पर रोक की अपील
चौदहकोसी, पंचकोसी परिक्रमा एवं कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर नगर निगम अयोध्या अलर्ट। नगर आयुक्त ने दुकानदारों और श्रद्धालुओं से प्लास्टिक के दोने, पत्तल, थर्माकोल और फाइबर ग्लास का प्रयोग न करने की अपील की है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पत्तों से बने दोने-पत्तल और बायोडिग्रेडेबल सामग्री अपनाने का आह्वान किया l

More Stories
सुल्तानपुर 17 नवम्बर 26*बसपा को बड़ा झटका,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदयराज वर्मा ने छोड़ी पार्टी*
लखनऊ 17 नवम्बर 26* सड़क पर गिरे ₹3 लाख रुपये सीसीटीवी कैमरों की मदद से सकुशल बरामद कर वास्तविक स्वामी को किए गए सुपुर्द।*
अलीगढ़ 17 नवम्बर 26*शादी से 8 दिन पहले आर्मी जवान शहीद*