वाराणसी08दिसम्बर24*(बाल कविता ) घर की शान बढ़ाती झाड़ू
___________________
सबको स्वच्छ बनाती झाड़ू ।
घर की शान बढ़ाती झाड़ू ।।
सुबह सुबह उठ अंदर बाहर,
मम्मी रोज लगातीं झाड़ू ।
ताड़ नारियल व खजूर की,
सुंदर सी बन जाती झाड़ू ।
घास प्लास्टिक कांसे की भी,
नए ढंग की आती झाड़ू ।
बहुत गंदगी हो जाती जब,
क्षण भर में चमकाती झाड़ू ।
दूर गंदगी औरों की कर,
खुद गंदी हो जाती झाड़ू ।
साफ सफाई करने में पर,
कभी नहीं शर्माती झाड़ू ।
मन की साफ गन्दगी कर लो,
बच्चों को सिखलाती झाड़ू ।
‘सदा स्वछता ही सेवा’ का,
उज्ज्वल पाठ पढ़ाती झाड़ू ।
_______
~राम नरेश ‘उज्ज्वल’
उज्ज्वल सदन
मुंशी खेड़ा,(अपोजिट एस-169
ट्रांसपोर्ट नगर), एल.डी.ए. कालोनी,
लखनऊ-226012
मो: 07071793707
ईमेल : ujjwal226009@gmail.com

More Stories
सद्गुरु महात्मा सुशील कुमार जी के 24वें महानिर्वाण दिवस पर अश्रुपूर्ण श्रद्धाँजली
रीवा 23 अप्रैल26*शराब ठेकेदार के गुर्गों की दबंगई, आदिवासी युवक पर अवैध शराब बिक्री के लिए बनाया दबाव
कानपुर नगर 23अप्रैल26*🏆 हार्दिक बधाई और गौरव का क्षण! 🌟