लखीमपुर खीरी29जून26*लखीमपुर खीरी का गौरव👌🏽👌🏽👏🏻👏🏻🇮🇳🇮🇳
गोवा के पेड्डेम इंडोर स्टेडियम में 28 जून 2026 को आयोजित 9वीं एशिया कप ओपन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के 58 किलोग्राम सीनियर वर्ग में लखीमपुर खीरी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी स्वरित तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 26 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्वरित तिवारी की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे लखीमपुर खीरी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
स्वरित, जिले और शहर के प्रतिष्ठित संगीत घराने के दिवंगत राजकुमार तिवारी के पौत्र तथा शुभ्रांशु तिवारी (बंटी) के सुपुत्र हैं। उनकी यह ऐतिहासिक उपलब्धि जनपद की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
स्वरित तिवारी को इस स्वर्णिम सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 🥇🇮🇳
More Stories
पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर26* पुलिस दीदी की अनोखी पहल – स्कूल, कॉलेज और भीड़ वाले इलाकों में सतत गश्ती शुरू
पूर्णिया 4 अक्टूबर 26*दिल्ली में सीमांचल की गूंज /कसबा विधायक नितेश सिंह ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की खास मुलाकात
कानपुर4अक्टूबर 26*पत्रकारों पर मुकदमों और दबाव का मामला, निष्पक्ष जांच व सुरक्षा की मांग