kanpur nagar 29 june 2026*शिवराजपुर एक्सीडेन्ट प्रकरण-
दिनांक 29.06.2026 को थाना शिवराजपुर क्षेत्रान्तर्गत एक टाटा पंच वाहन द्वारा मोटरसाइकिल में पीछे से टक्कर मार देने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक की मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान शीतल निवासी आलियापुर, पैबंदाबाद, जनपद कन्नौज के रूप में हुई है, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। प्रकरण में आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं तथा तहरीर प्राप्त होने पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन