October 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 4 अक्टूबर 26*चौक पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ 4 अक्टूबर 26*चौक पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

*ब्रेकिंग न्यूज़*

लखनऊ 4 अक्टूबर 26*चौक पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, दो अभियुक्त गिरफ्तार*

लखनऊ *एनबीडब्ल्यू वारंट के चलते विक्रम और सन्तोष उर्फ राधे की गिरफ्तारी, न्यायालय में पेशी की तैयारी*

*पत्रकार — रिज़वान रिज़वी*

लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के पश्चिमी जोन में चौक पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक चौक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए दोनों वारंटी अभियुक्तों को उनके बताए गए पते से गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विक्रम पुत्र जागेश्वर, उम्र करीब 27 वर्ष और सन्तोष उर्फ राधे पुत्र जागेश्वर, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी रस्तोगी घाट, पक्का पुल, मरी माता मंदिर, थाना चौक, लखनऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ माननीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कक्ष संख्या-28, लखनऊ द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया था। संबंधित मामला केस संख्या 1462/16, अपराध संख्या 323/16, धारा 323, 504 और 506 भादवि, थाना चौक से संबंधित बताया गया है।
चौक पुलिस ने वारंट की तामील कराते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्तों को अब माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
*कार्रवाई में उपनिरीक्षक विवेक सिंह, चौकी प्रभारी रूमी गेट, उपनिरीक्षक अमित कुमार भारती और कांस्टेबल प्रदीप कुमार, थाना चौक कमिश्नरेट लखनऊ शामिल रहे*

Taza Khabar