पूर्णिया बिहार 4 अक्टूबर26* पुलिस दीदी की अनोखी पहल – स्कूल, कॉलेज और भीड़ वाले इलाकों में सतत गश्ती शुरू
*मोहम्मद इरफान कामिल | यूपी आज तक न्यूज़ चैनल, ब्यूरो चीफ़ पूर्णिया डिवीजन, बिहार*
*पुलिस दीदी टीम की संवेदनशील स्थलों पर सतत गश्ती*
*पूर्णिया, बिहार |* महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर पूर्णिया पुलिस ने एक सराहनीय और ऐतिहासिक पहल शुरू की है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर जिले में “पुलिस दीदी” टीम ने आज 4 अक्टूबर को कमान संभाल ली है।
इस विशेष टीम के द्वारा जिले के सभी संवेदनशील स्थानों, स्कूलों, कॉलेजों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से सघन गश्ती की गई और मनचलों एवं असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी गई।
*बेटियों में सुरक्षा का एहसास, मनचलों में हड़कंप*
“पुलिस दीदी” की टीम को देखते ही स्कूल-कॉलेज के बाहर खड़े मनचलों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर टीम ने छात्राओं से बात कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा – “घबराना नहीं, आपकी पुलिस दीदी आपके साथ है।”
वरीय पुलिस अधीक्षक की इस पहल की पूरे जिले में जमकर सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि यह पहल महिला सुरक्षा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। अब बेटियां बेखौफ होकर स्कूल-कॉलेज जा सकेंगी।
*एसपी बोले – सुरक्षा में कोई समझौता नहीं*
पुलिस सूत्रों के अनुसार वरीय पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि महिला और बच्चों से जुड़े अपराधों में जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी और “पुलिस दीदी” टीम की यह गश्ती आगे भी लगातार जारी रहेगी।
More Stories
लखनऊ 4 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हरदोई4 अक्टूबर 26*-बिलग्राम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौके पर मौत, पुत्री गंभीर*
कौशाम्बी 4 अक्टूबर 26*लॉर्ड बुद्धा कप सीजन-4 के फाइनल में मुख्य अतिथि रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर*