लखनऊ7अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡लखनऊ, काकोरी में आउटर रिंग रोड पर हादसा, खराब खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, बढ़ौना गांव के पास हुआ सड़क हादसा
➡दिल्ली, दिल्ली में कुछ घंटों तक तेज बारिश का अलर्ट, अगले कुछ घंटों तक तेज बारिश का अलर्ट जारी, सुबह से जारी है तेज़ बारिश का सिलसिला, कई इलाकों में मध्यम बारिश की संभावना, कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी, तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं, IMD ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
➡दिल्ली, दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, दिल्ली विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, प्रश्न काल के दौरान विपक्ष का हंगामा, कई मुद्दों को लेकर विपक्ष कर रहा हंगामा, विपक्ष में गंभीरता नहीं दिखाई दे रही- कपिल मिश्रा
➡दिल्ली, लोकसभा में विपक्ष का भारी हंगामा, संसद में गृह मंत्री के बयान की मांग, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज मामला, मामले में सदन में चर्चा की मांग की, गृह मंत्री सदन में बयान दें- विपक्ष, लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया?- विपक्ष
➡दिल्ली, राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक स्थगित, विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित
➡रायबरेली, पिकअप ने साइकिल सवार को कुचला, पीताम्बर की मौके पर दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया,जांच शुरू, चालक पिकअप लेकर मौके से फरार, ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की दर्दनाक घटना
➡गाजियाबाद, बुजुर्ग महिला के कान से कुंडल लूटे, बाइक सवार बदमाशों ने की लूट, घटना से महिला के कान भी फटे, कविनगर थाना इलाके की घटना
➡महराजगंज, अमृत सरोवर में डूबने से मासूमों की मौत का मामला, जांच टीम के सामने फूटा परिजनों, लोगों का गुस्सा, लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग, निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप, जेई पर कागजी आगणन करने का भी आरोप, डीएम की गठित जांच टीम ने किया निरीक्षण, सिसवां बाजार के मीराबाई नगर का मामला
➡चमोली, बारिश में पोकलैंड की बकेट बनी सहारा, देवाल-वाण मार्ग पर भूस्खलन से सड़क बंद, बकेट में बैठकर सड़क पार कर रहे ग्रामीण, बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग की भी जान जोखिम में, गामरी गाड़ के पास भारी मलबा और दलदल, वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप, करीब 8 हजार की आबादी प्रभावित, इलाज और राशन के लिए लोग परेशान
➡ग्रेटर नोएडा, ग्रेनो के हल्द्वोनी कुलेसरा मार्ग पर भीषण जाम, भीषण जाम में फंसी एम्बुलेंस और सैकड़ों वाहन, जल भराव के कारण लगा कई किलोमीटर जाम, यातायात प्रभावित, लोग कई घंटे से जाम में फंसे, ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक थर्ड थाना क्षेत्र का मामला
➡अमेठी, जल निकासी न होने से धान की फसल डूबी, खेत जलमग्न, फसल बर्बाद होने की आशंका, ग्रामीणों ने सीमेंट फैक्ट्री पर लगाया आरोप, सरकारी नाला बंद करने का लगाया आरोप, जल निकासी रुकने से खेत हुआ जलमग्न, कई घरों में भी घुसा बरसात का पानी, दर्जनों किसानों ने मौके पर किया प्रदर्शन, फसल क्षति का सर्वे और मुआवजे की मांग, भादर ब्लॉक के ग्राम सभा छीड़ा का मामला
➡बरेली, युवक ने सुसाइड से पहले का वीडियो बनाई, ससुरालवालों से परेशान होकर सुसाइड की, ससुराल पक्ष पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, पीलीभीत के वाटरफॉल में कूदकर किया सुसाइड, हाफिजगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा युवक
➡सिद्धार्थनगर, शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर हादसा, बेकाबू डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, डुमरियागंज थाना इलाके की घटना
➡सिद्धार्थनगर, कथित फर्जी अस्पताल में महिला की मौत, मौत के बाद अस्पताल में भारी हंगामा, रचित हॉस्पिटल पर उठे गंभीर सवाल, मौत के बाद भी इलाज का नाटक-परिजन, इलाज के नाम पर पैसे वसूलने का आरोप, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन मौके पर पहुंचा, जांच के बाद अस्पताल सील किया गया, अस्पताल का पंजीकरण अभी प्रक्रिया में था, महिला की मौत की जांच के लिए कमेटी बनेगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के सामने अस्पताल का मामला
➡शाहजहांपुर, युवक की संदिग्ध लाश मिलने का मामला, परिजनों ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप, दो दिन पहले पेड़ पर लटकी मिली थी लाश, नाराज ग्रामीणों, परिजनों ने जाम लगाया, थाना तिलहर के निगोही रोड पर लगाया जाम
➡मैनपुरी, ऑटो चालक की डीसीएम की टक्कर, ऑटो चालक की हुई दर्दनाक मौत, डीसीएम चालक पुलिस हिरासत में, स्थानीय पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, बेबर थाना के छिबरामऊ चुंगी का मामला
➡बरेली, चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद, एक पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप, घर की छत पर चढ़कर फायरिंग का आरोप, हाथ में रायफल,धमकी देते वीडियो वायरल, राजीव ने 5 दबंगों के खिलाफ दी तहरीर, फरीदपुर थाना क्षेत्र की घटना
➡नोएडा, भारी बारिश से सेक्टर 95 अंडर पास में जलभराव, जलभराव की वजह से गहरे पानी में फंसी एम्बुलेंस, महामाया फ्लाई ओवर के नीचे एम्बुलेंस फंसी, उपभोक्ता आयोग न्यायालय के बाहर भी जलभराव, हर बार बारिश में अंडरपास में होता है जलभराव
➡मैनपुरी, खड़ी डीसीएम में घुसा टेंपो, चालक की मौत, एक घायल, बेवर थाना क्षेत्र की घटना
➡संभल, 3 सिपाहियों को किया गया लाइन हाजिर, विभागीय कार्यों में लापरवाही पर कार्रवाई, एसपी ने किया तीनों को लाइन हाजिर, थाना जुनावई में तैनात थे तीनों सिपाही
➡गाजियाबाद, नशे की हालत में युवक नाले में गिरा, पुलिस, फायर की टीम ने किया रेस्क्यू, गौरव नशे की हालत में नाले में गिरा, कविनगर थाना इलाके की घटना
➡अलीगढ़, स्कूल के बाहर खड़े बच्चों को ऑटो ने रौंदा, 7 बच्चे और एक स्कूली वैन चालक घायल, घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया, भीड़ ने ऑटो चालक को पुलिस के हवाले किया, क्वार्सी थाना इलाके की घटना
——————————

More Stories
कावड़ यात्रा में सड़क पर खड़े होकर ड्यूटी करने वाले यातायात पुलिस कर्मियों को किये छाता वितरित*
नईं दिल्ली7अगस्त26*RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि लोन डिफॉल्ट होने पर वे लेनदारों के मोबाइल, टैबलेट या लैपटॉप लॉक या बंद नहीं कर सकेंगे।
जयपुर7अगस्त26*जयपुर में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सामाजिक न्याय संगठन का अभियान शुरू