पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 26*SDO ने किया जलालगढ़ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण, कर्मियों की हाजिरी जांची*
*लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का दिया निर्देश, एक सप्ताह में मांगी एक्शन टेकेन रिपोर्ट*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया : अनुमंडल*पदाधिकारी (सदर पूर्णिया) श्री विग्नेश टी०ए० (IAS) द्वारा शुक्रवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, जलालगढ़ का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, जलालगढ़ एवं अंचलाधिकारी, जलालगढ़ उपस्थित थे।
*बायोमेट्रिक हाजिरी, पंजी और रोकड़ बही की हुई जांच*
निरीक्षण के क्रम में कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों की उपस्थिति का सत्यापन किया गया।
इस दौरान बायोमेट्रिक उपस्थिति, उपस्थिति पंजी एवं अवकाश पंजी की जांच की गई।
साथ ही सभी लिपिकों की लॉगबुक, कार्यालय की प्राप्ति एवं निर्गत पंजी तथा नजारत की रोकड़ बही का भी अवलोकन एवं सत्यापन किया गया।
*अनुग्रह अनुदान और लोक सूची के लंबित मामले जल्द निपटाएं*
अंचल कार्यालय में लंबित अनुग्रह अनुदान राशि से संबंधित मामलों का यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त लोक सूची से संबंधित लंबित मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने हेतु अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ लिपिकों की लॉगबुक पूर्ण रूप से संधारित नहीं थी।
इस पर संबंधित लिपिकों को लॉगबुक अद्यतन एवं पूर्ण रूप से संधारित करने तथा प्रत्येक माह संबंधित कार्यालय प्रधान से उसका सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया।
*परिसर की रंगाई-पुताई और शौचालय सफाई का निर्देश*
कार्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान परिसर की रंगाई पुताई कराने की आवश्यकता पाई गई। इस संबंध में परिसर की साफ-सफाई एवं समुचित रखरखाव के साथ आवश्यक रंगाई पुताई कराने का निर्देश दिया गया।
आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्यालय परिसर स्थित शौचालय की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा उसे सदैव क्रियाशील एवं उपयोग योग्य बनाए रखने का भी निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त प्रखंड एवं अंचल स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय कक्ष के बाहर आमजनों से मिलने के निर्धारित समय से संबंधित सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया, ताकि कार्यालय आने वाले नागरिकों को पदाधिकारियों से मिलने में सुविधा हो।
अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए की गई कार्रवाई से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन (Action Taken Report) एक सप्ताह के अंदर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर पूर्णिया के कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
जिला प्रशासन का उद्देश्य सरकारी कार्यालयों में प्रशासनिक पारदर्शिता, अभिलेखों का समुचित संधारण, लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराना है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 26 *पूर्णिया में सफाई कर्मियों का हुआ भव्य सम्मान, महापौर ने दिया प्रशस्ति-पत्र*
लखीमपुर 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर बुलेटिन-
कौशाम्बी 20 नवम्बर 26*कौशाम्बी के सितारों का सम्मान,खेल प्रतिभाओं को मिला नया हौसला*