November 20, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 26 *पूर्णिया में सफाई कर्मियों का हुआ भव्य सम्मान, महापौर ने दिया प्रशस्ति-पत्र*

पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 26 *पूर्णिया में सफाई कर्मियों का हुआ भव्य सम्मान, महापौर ने दिया प्रशस्ति-पत्र*

पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 26 *पूर्णिया में सफाई कर्मियों का हुआ भव्य सम्मान, महापौर ने दिया प्रशस्ति-पत्र*

*दुर्गा पूजा से छठ तक दिन-रात मेहनत करने वालों को मिला सलाम, नगर निगम सभागार में हुआ सम्मान समारोह*

मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियां बिहार : दुर्गा पूजा, दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के सफल, शांतिपूर्ण एवं सराहनीय आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर निगम के सफाई कर्मियों, एनजीओ कर्मियों एवं निगम कर्मियों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। नगर निगम सभागार में महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर ने सभी कर्मियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके समर्पण, मेहनत एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।

*80 छठ घाटों पर की गई थी विशेष व्यवस्था*

ज्ञात हो कि महापौर विभा कुमारी के नेतृत्व में नगर निगम टीम द्वारा इस वर्ष दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली एवं छठ पूजा तक शहर में साफ-सफाई, रोशनी एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। दुर्गा पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों सहित शहर के प्रमुख मार्गों एवं मोहल्लों में नियमित रूप से दिन-रात सफाई कराई गई। दीपावली एवं काली पूजा के अवसर पर भी शहर की साफ-सफाई, कूड़ा उठाव, प्रमुख चौक-चौराहों एवं सड़कों की स्वच्छता तथा काली मंदिरों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। वहीं, छठ पूजा के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के लगभग 80 छठ घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई थी। घाटों की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, शौचालय, रोशनी, चेंजिंग रूम, वॉच टावर, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए थे।

*महापौर ने कहा – यह सफलता पूरे शहर की सामूहिक उपलब्धि है*

इस अवसर पर महापौर विभा कुमारी ने कहा कि दुर्गा पूजा, दीपावली, काली पूजा और छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को सफल एवं व्यवस्थित बनाने में सभी की सामूहिक भागीदारी रही है। सफाई कर्मियों एवं एनजीओ कर्मियों ने दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, सभी वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, नगर निगम के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। शहरवासियों ने भी स्वच्छता बनाए रखने और पर्वों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में सराहनीय सहयोग दिया।
महापौर ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नगर निगम के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों, वार्ड पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, सफाई कर्मियों, एनजीओ कर्मियों, पूजा समितियों, सामाजिक संगठनों एवं समस्त शहरवासियों को पर्वों के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, समन्वय और सामूहिक प्रयास से ही पूर्णिया में पर्व-त्योहारों के दौरान बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित हो सकी। यह सफलता किसी एक व्यक्ति या संस्था की नहीं, बल्कि पूरे शहर की सामूहिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह के माध्यम से उन कर्मियों के परिश्रम और सेवा भावना के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है, जो त्योहारों के दौरान खुद दिन-रात मेहनत कर दूसरों की खुशियों और सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। महापौर ने सभी से आगे भी इसी एकजुटता एवं सहयोग की भावना के साथ स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित पूर्णिया के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

*सम्मान समारोह में ये रहे मौजूद*

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उप महापौर पल्लवी गुप्ता, वार्ड पार्षद ममता सिंह, नवल जायसवाल, अमित कुमार सोनी, लखेंद्र साह, अभिजीत कुमार निप्पू पासवान, मो सिताब, पार्षद प्रतिनिधि श्रीप्रसाद महतो, ललनेश सिंह, बहादुर यादव, रहीम अंसारी, मो वसीम, राहुल मिश्रा, उपेंद्र सिंह, अजय मांझी, मनोज साह, प्रधान सहायक उमेश यादव, भूपेंद्र यादव, अरविन्द कुमार, उदय प्रताप, नवीन सिंह, रुपेश कुमार, रूफी तबरेज़, जैकी मलिक, दीपक कुमार सिंह, दुर्गेश झा सहित नगर निगम के अधिकारी तथा कर्मिगण मौजूद थे।

Taza Khabar