नई दिल्ली 21 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
🪔🪔🪔 ⚜🕉⚜ 🪔🪔🪔
*🙏ॐ श्रीगणेशाय नम:🙏*
*🙏शुभप्रभातम् जी🙏*
नई दिल्ली 21 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
*📝आज दिनांक 👉*
*📜 21 नवम्बर 2026*
*शनिवार*
*🏚नई दिल्ली अनुसार🏚*
*🇮🇳शक सम्वत-* 1948
*🇮🇳विक्रम सम्वत-* 2083
*🇮🇳मास-* कार्तिक
*🌓पक्ष-* शुक्लपक्ष
*🗒तिथि-* द्वादशी – 29:00 (अगले दिन 05:00 AM) तक
*🗒पश्चात्-* त्रयोदशी
*🌠नक्षत्र-* उत्तराभाद्रपद – 06:58 तक
*🌠पश्चात्-* रेवती – 30:11 (अगले दिन 06:11 AM) तक
*🌠पश्चात्-* अश्विनी
*💫करण-* बव – 17:46 तक
*💫पश्चात्-* बालव – 29:00 (अगले दिन 05:00 AM) तक
*💫पश्चात्-* कौलव
*✨योग-* सिद्धि – 26:32 (अगले दिन 02:32 AM) तक
*✨पश्चात्-* व्यतीपात
*🌅सूर्योदय-* 06:49
*🌄सूर्यास्त-* 17:25
*🌙चन्द्रोदय-* 14:53
*🌛चन्द्रराशि-* मीन – 30:11 (अगले दिन 06:11 AM) तक
*🌛पश्चात्-* मेष
*🌞सूर्यायण -* दक्षिणायन
*💡अभिजित-* 11:46 से 12:28 तक
*🤖राहुकाल-* 09:28 से 10:47
*🎑ऋतु-* हेमन्त
*⏳दिशाशूल-* पूर्व
*✍विशेष एवं गोचर👉*
*_🔅 आज शनिवार को 👉 कार्तिक शुक्ल द्वादशी रात्रि 29:00 (अगले दिन 05:00 AM) तक पश्चात् त्रयोदशी प्रारम्भ , देवप्रबोधिनी एकादशी व्रत पारण , तुलसी विवाह महोत्सव , प्रबोधिनी द्वादशी , भीष्म पञ्चक जारी , रवियोग प्रातः 06:58 AM तक , पञ्चक दिन-रात (अगले दिन प्रातः 06:11 AM तक) , गोचर में सूर्य वृश्चिक राशि में एवं चन्द्रमा मीन राशि में संचरणशील , विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day) , विश्व मत्स्य दिवस (World Fisheries Day)।_*
*_🔅कल रविवार को 👉 कार्तिक शुक्ल त्रयोदशी रात्रि 26:49 (अगले दिन 02:49 AM) तक पश्चात् चतुर्दशी प्रारम्भ , रवि प्रदोष व्रत , भीष्म पञ्चक जारी , पञ्चक समाप्त प्रातः 06:11 AM पर , सर्वार्थसिद्धियोग एवं अमृतसिद्धियोग प्रातः 06:11 AM से।_*
*🎯आज की वाणी👉*
🌹
*उद्यमेन हि सिध्यन्ति*
*कार्याणि न मनोरथैः ।*
*न हि सुप्तस्य सिंहस्य*
*प्रविशन्ति मुखे मृगाः ॥*
*अर्थात्👉*
_कोई भी कार्य परिश्रम (उद्यम) करने से ही सफल होता है, केवल मन में इच्छाएँ रखने से नहीं; जैसे सोते हुए सिंह के मुख में हिरण स्वयं प्रवेश नहीं करते, उसके लिए उसे भी प्रयास करना पड़ता है।_
🌹
*21 नवंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*
1783 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में जीन-फ्रांस्वा पिलात्रे डी रोज़ियर और मार्क्विस डी’आर्लांडेस ने मोंटगोल्फियर भाइयों द्वारा निर्मित गर्म हवा के गुब्बारे (Hot Air Balloon) में पहली सफल मानवयुक्त मुक्त उड़ान भरी।
1877 – प्रसिद्ध अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन ने ध्वनि को रिकॉर्ड करने और पुनः सुनाने वाले उपकरण ‘फोनोग्राफ’ (Phonograph) के आविष्कार की घोषणा की।
1947 – स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट जारी किया गया, जिस पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ और ‘जय हिन्द’ अंकित था।
1962 – भारत-चीन सीमा युद्ध के दौरान चीन ने एकतरफा युद्धविराम (Ceasefire) की घोषणा की।
1963 – केरल के तिरुवनंतपुरम स्थित थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन (TERLS) से भारत का पहला साउंडिंग रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’ (Nike-Apache) सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया गया (भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की ऐतिहासिक शुरुआत)।
1971 – 1971 के भारत-पाक युद्ध से पूर्व ‘गरीबपुर के युद्ध’ (Battle of Garibpur) में भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी ने पाकिस्तानी सेना को निर्णायक शिकस्त दी।
1996 – संयुक्त राष्ट्र महासभा ने टेलीविजन के वैश्विक प्रभाव को देखते हुए इस तिथि को ‘विश्व टेलीविजन दिवस’ (World Television Day) घोषित किया।
2002 – उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) ने प्राग शिखर सम्मेलन में बुल्गारिया, एस्टोनिया, लातविया, लिथुआनिया, रोमानिया, स्लोवाकिया और स्लोवेनिया को संगठन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
*21 नवंबर को जन्मे व्यक्ति👉*
1694 – वॉल्टेयर (फ्रांस्वा-मैरी अरोएट) – विश्व प्रसिद्ध फ्रांसीसी दार्शनिक, लेखक एवं विचारक।
1899 – डॉ. हरेकृष्ण महताब – भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, वरिष्ठ राजनेता, लेखक एवं ओडिशा के प्रथम मुख्यमंत्री (‘उत्कल केसरी’)।
1926 – प्रेम नाथ – भारतीय सिनेमा के सुप्रसिद्ध दिग्गज अभिनेता।
1965 – ब्योर्क (Björk) – विश्व प्रसिद्ध आइसलैंडिक गायिका, गीतकार एवं संगीतकार।
*21 नवंबर को हुए निधन👉*
1517 – सिकंदर लोदी – दिल्ली सल्तनत के लोदी वंश का सुल्तान एवं आगरा शहर का संस्थापक।
1970 – सर चंद्रशेखर वेंकट रमन (सी. वी. रमन) – भारत के महान भौतिक विज्ञानी, ‘नोबेल पुरस्कार’ एवं ‘भारत रत्न’ विजेता (‘रमन प्रभाव’ के खोजकर्ता)।
1996 – डॉ. अब्दुस सलाम – भौतिक विज्ञान में ‘नोबेल पुरस्कार’ जीतने वाले प्रसिद्ध सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी।
2012 – अजमल कसाब – 2008 के मुंबई आतंकी हमले का दोषी आतंकी, जिसे पुणे की यरवदा जेल में फांसी दी गई।
*21 नवंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*
🌟 देवप्रबोधिनी एकादशी व्रत पारण।
🌟 तुलसी विवाह महोत्सव एवं प्रबोधिनी द्वादशी।
🌟 विश्व टेलीविजन दिवस (World Television Day)।
🌟 विश्व मत्स्य दिवस (World Fisheries Day)।
*कृपया ध्यान दें जी👉*
*यद्यपि इसे तैयार करने में पूरी सावधानी रखने की कोशिश रही है। फिर भी किसी घटना , तिथि या अन्य त्रुटि के लिए मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है।*
🌻आपका दिन *_मंगलमय_* हो जी ।🌻

More Stories
पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 26 *पूर्णिया में सफाई कर्मियों का हुआ भव्य सम्मान, महापौर ने दिया प्रशस्ति-पत्र*
पूर्णिया बिहार 20 नवंबर 26*SDO ने किया जलालगढ़ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण, कर्मियों की हाजिरी जांची*
लखीमपुर 20 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर बुलेटिन-