लखनऊ21जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनलों पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- DM विशाख जी, JCP बबलू कुमार ने किया निरीक्षण, NEET रिएग्जाम को लेकर सेंटर्स का निरीक्षण किया, इस्लामिया कॉलेज स्थित सेंटर का किया निरीक्षण, परीक्षा को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा, परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थापकों से की बातचीत, CCTV सहित तमाम चीजों को किया चेक
➡️लखनऊ- AAP का स्वास्थ्य भवन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी के विरोध में प्रदर्शन, आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया, प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका, प्रदर्शनकारियों ने चंपत राय पर कार्रवाई की मांग की
➡️अल्मोड़ा- सीएम धामी लेफ्टिनेंट वीरेश्वर गोस्वामी के घर पहुंचे, अल्मोड़ा में शहीद के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि, सीएम ने शहीद वीरेश्वर के परिवारजनों को ढांढस बंधाया, वीरेश्वर का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता- सीएम, सरकार शहीद के परिवार के साथ खड़ी- सीएम, शहीद के नाम पर बनेगा भव्य द्वार- सीएम धामी, अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे- सीएम
➡️जालौन- विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर के भीतर फंदे पर लटकता मिला शव, मायके वालों का दहेज हत्या का आरोप, सूचना पर पहुंची पुलिस, पड़ताल जारी, एट थाना के जमरेही खुर्द का मामला
➡️कौशाम्बी- करंट लगने से सिपाही की दर्दनाक मौत, घर में करंट लगने से हुआ बड़ा हादसा, सिपाही दीपेन्द्र यादव की दर्दनाक मौत, पश्चिम शरीरा थाना में तैनात थे दीपेन्द्र
➡️मुरादाबाद- हिंदू नेता राजकमल गुप्ता का बयान, राम मंदिर के चंदा विवाद पर बोले, सपा इसपर तुष्टिकरण की राजनीति कर रही, सरकार ने SIT का गठन किया, रिपोर्ट आने दे
➡️मेरठ- गैरहाजिर कांस्टेबल का फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट, फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाला AIMIM नेता अरेस्ट, AIMIM नेता जुबैर त्यागी को किया गया गिरफ्तार, गढ़ रोड के लोट्स अस्पताल का संचालक है जुबैर, MBBS डॉ अभिमन्यु वशिष्ठ की मुहर लगाई गई, जिला पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी कर रहा था जुबैर, 3 दिन गायब रही आरिफा ने प्रस्तुत किया था सर्टिफिकेट, सिविल लाइन थाने में दर्ज है आरिफा के खिलाफ केस
➡️अलीगढ़- घर के अंदर मिला विवाहिता का शव, संदिग्ध शव मिलने से फैली सनसनी, सभी ससुरालीजन बताए जा रहे फरार, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस, फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी, रोरावर थाना के मकदूम नगर की घटना
➡️दिल्ली- कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बयान, NEET परीक्षा को लेकर सरकार से गंभीर सवाल
➡️रायबरेली- तेज रफ्तार दो बाइकों की भीषण टक्कर, बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल, महिला को CHC में कराया गया भर्ती, बछरावां थाना के सरैया के पास हादसा
➡️हापुड़- कई अभ्यर्थियों का छूटा NEET पेपर, चंद मिनट की देरी भविष्य पर पड़ी भारी, पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी, नगर क्षेत्र के SSV कॉलेज का मामला
➡️लखीमपुर- दबंगों पर महिला से छेड़खानी का आरोप, घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़छाड़, छेड़खानी का विरोध करने पर किया हमला, युवती, उसके भाई और मां को जमकर पीटा, धारदार हथियार से वारकर किया लहूलुहान, हमले में युवती गंभीर रूप से हुई घायल, पुलिस ने मामूली धाराओं में लिखा केस, मां ने उच्च अधिकारियों से लगाई गुहार, जिले के मझगईं थाना क्षेत्र का मामला
➡️सोनभद्र- 302 खोए मोबाइल फोन किए गए बरामद, करीब 45 लाख के फोन किए गए बरामद, पुलिस ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन
➡️रुद्रप्रयाग- नगरासू गुरुद्वारा विवाद दूसरे दिन भी जारी, निहंगों और प्रशासन के बीच नहीं बनी सहमति, गुरुद्वारा दमदमा साहिब में 7-10 निहंग मौजूद, कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़े, क्षेत्र में तनाव, एक श्रद्धालु को बंधक बनाए जाने की चर्चा, बंधक बनाए जाने की सूचना की जांच जारी, गुरुद्वारे के बाहर भारी पुलिस बल तैनात, ITBP जवान भी मौके पर तैनात, कर्णप्रयाग में एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद, बद्रीनाथ हाईवे से सटा है नगरासू गुरुद्वारा
➡️अलीगढ़- अलीगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घर से लापता 4 नाबालिग लड़कियां बरामद, पुलिस ने 15 घंटे में सकुशल किया बरामद, परिजनों की डांट के बाद घर से लापता थीं, बरामद लड़कियां 7, 8, 9 और 10 क्लास की छात्रा, लगभग 110 से अधिक CCTV कैमरों से पड़ताल, जनपद मथुरा के वृंदावन से किया सकुशल बरामद, SSP के निर्देश पर 5 टीमों का हुआ था गठन, पुलिस टीम को ₹25000 का नगद पुरस्कार मिला
➡️कानपुर- NHAI के भ्रष्टाचार की खुली पोल, ₹46 करोड़ से हुआ है ओवरब्रिज निर्माण, 4 साल में दूसरी बार ओवरब्रिज में निकली खामी, ओवरब्रिज की स्लैब अचानक टूटकर नीचे गिरी, इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, NHAI की पूरी टीम निरीक्षण के लिए पहुंची, प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज सवालों से बचते दिखे, घाटमपुर कस्बे के कानपुर-सागर NH का मामला
➡️सहारनपुर- जहरीला पदार्थ खाने से युवक-युवती की मौत, परिजनों द्वारा अस्पताल में कराया गया भर्ती, अंकुश और काजल की इलाज के दौरान मौत, मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी, थाना देहात क्षेत्र के संदलहेड़ी गांव के निवासी, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई होगी- पुलिस, जिले के गागलहेड़ी क्षेत्र का पूरा मामला
➡️श्रावस्ती- बिजली के तार की चपेट में आई मासूम, करंट लगने से 5 वर्षीय मोहनी की मौत, बचाने दौड़ी मां चपेट में आने से झुलसी, परिजनों ने दोनों को CHC इकौना पहुंचाया, मासूम मृत घोषित, मां का उपचार जारी, थाना प्रभारी पुलिस टीम संग मौके पर पहुंचे, नवीन मॉडर्न क्षेत्र के डिगुराजोत की घटना
➡️बागपत- खेकड़ा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में एक शातिर घायल हुआ, घायल बदमाश समेत 5 बदमाश हुए गिरफ्तार, जंगलों में विद्युत लाइनों से तार चोरी करते थे, चोरी का तार, गाड़ी, तमंचा, कारतूस बरामद, खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़
➡️हापुड़- 3 वर्षीय मासूम संग हैवानियत का मामला, आरोपी मौसा नदीम के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस आरोपी नदीम की तलाश में जुटी, थाना हापुड़ देहात क्षेत्र का मामला
➡️फतेहपुर- नशे में धुत युवकों ने किशोर को पीटा, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, पीड़ित सुंदरम द्विवेदी संग मारपीट, नैतिक और धनंजय ने की थी मारपीट, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया, जिले के राधानगर थाना इलाके का मामला
———————————–

More Stories
हरदोई21जून26*जमीनी विवाद ने ली भट्ठा व्यापारी की जान, बेहटा गोकुल पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार”
बांदा में 21जून 26 BJP कार्यालय पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, रामपाल प्रजापति ने कराया योगाभ्यास*
लखनऊ21जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*