पूर्णिया बिहार15अक्टूबर26* विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बनमनखी के स्कूलों में चला स्वच्छता का पाठ, बच्चों ने ली साफ-सफाई की शपथ*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*यूनिसेफ और फिया फाउंडेशन की पहल, ‘स्वच्छता हीरो’ और ‘कीटाणु मैन’ बने आकर्षण का केंद्र*
———————————
पूर्णिया बनमनखी । विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर गुरुवार को यूनिसेफ और फिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में बनमनखी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में हाथ धोने की सही आदत विकसित करना और गंदे हाथों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।
*सुमन-के विधि से सिखाया हाथ धोने का सही तरीका*
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को साबुन और स्वच्छ पानी से हाथ धोने की सही तकनीक यानी सुमन-के विधि का लाइव प्रदर्शन कराया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि भोजन से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोना कई संक्रामक बीमारियों से बचाव का सबसे आसान उपाय है।
*चित्रकला प्रतियोगिता और साबुन बैंक पहल*
विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बच्चों ने ‘साबुन बैंक’ में साबुन दान कर विद्यालयों में स्वच्छता सामग्री की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग दिया, जो इस अभियान की सबसे सराहनीय पहल रही।
*सेल्फी पॉइंट और कीटाणु मैन ने जगाया उत्साह*
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण ‘स्वच्छता सेल्फी पॉइंट’, ‘स्वच्छता हीरो’ और ‘कीटाणु मैन’ की भूमिकाएं रहीं, जिन्होंने बच्चों में खास उत्साह पैदा किया और स्वच्छता के संदेश को रोचक तरीके से समझाया।
*इन स्कूलों में हुआ आयोजन*
यह कार्यक्रम मध्य विद्यालय बनमनखी, हृदय नगर, तेतरही, राधानगर, ततमा टोल मधुबन, जानकीनगर हाट, नगरही धीमा, हरिपुर मादी टोला मोहनिया पश्चिम तथा मध्य विद्यालय धीमा अनुसूचित जाति सहित कई विद्यालयों में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और रसोइयों ने नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने और समाज को जागरूक करने की सामूहिक शपथ ली।
More Stories
कानपुर नगर 15 अक्टूबर 26*अज्ञात शव की शिनाख्त के संबंध में सूचना
अयोध्या 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 15 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर,