भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर 15 अक्टूबर 26*मोजाहिदपुर थानान्तर्गत 209 ग्राम स्मैक के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर *वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदाथों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 14.10.2026 को अपराधकर्मियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे सघन जाँच के क्रम में मोजाहिदपुर थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ की उल्टा पुल जामा मस्जिद के समीप कुछ अभियुक्तों के द्वारा अवैध मादक पदार्थ का खरीद-बिक्री किया जा रहा मादक पदार्थ का है।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर एवं मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया।उक्त गठित टीम के द्वारा मोजाहिदपुर थानान्तर्गत उल्टा पुल जामा मस्जिद के समीप पहुँचा गया तो देखा गया कि कुछ अभियुक्त पुलिस बल को देखकर भागने लगे जिन्हें सशस्त्र बल के सहयोग से पिछा कर 01. अभिषेक आनन्द पिता-स्व० मनोज प्रसाद सिंह सा०-महेशपुर अलीगंज थाना-बबरगंज जिला-भागलपुर को 209 ग्राम स्मैक के साथ विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पूछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत् कार्रवाई की जा रही है। तथा इस कारोबार में संलिप्त अन्य अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी कि जा रही है।बरामदगी :-01. स्मैकः-209 ग्राम।02. मोबाइल फोन-01। गिरफ्तारी :-01. अभिषेक आनन्द पिता-स्व० मनोज प्रसाद सिंह सा०-महेशपुर अलीगंज थाना-बबरगंज जिला-भागलपुर।> छापामारी दल की विवरणी :-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष रवि शंकर मोजाहिदपुर थाना।स०अ०नि० कादीर हुसैन मोजाहिदपुर थाना।सि0/1644 दीनबंधु भारती मोजाहिदपुर थाना।सि0 / 2097 संदीप कुमार मोजाहिदपुर थाना।गृह0र0 / 362658 प्रिंसी कुमारी मोजाहिदपुर थाना।
More Stories
कानपुर नगर 15 अक्टूबर 26*अज्ञात शव की शिनाख्त के संबंध में सूचना
अयोध्या 15 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 15 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर,