भागलपुर 15 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC का चुनाव प्रचार चरम सीमा पर,
राजद नेताओं का प्रत्याशी के साथ भागलपुर में एक अहम बैठक।*
भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर –कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के MLC प्रत्याशी नीतेश कुमार के समर्थन में राजद कार्यकर्ताओं के साथ प्रत्याशी सहित राजद नेताओं का भागलपुर स्थित हुसैनपुर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, बिहार बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डाँक्टर चक्रपाणि हिमांशु, पूर्व राजद प्रत्याशी जेड हसन, राजद नेता शिशुपाल भारती, निर्वतमान जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव सहित कई राजद कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव ने जहां नीतेश कुमार के पक्ष में मतदान कर भाजपा को परास्त करने का अपील किया वहीं SIR और वोट मुद्दे पर केंद्र सरकार के भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा,और वोट बचाओं संविधान बचाओ का नारा देते हुए देश के सभी नागरिकों से देश की संविधान की रक्षा करने का अपील किया। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश की सभी संस्थानों को पंगू बना दिया है देश की संविधान को नास्तनाबूद कर देश की स्वायत्तता को समाप्त कर दिया है आज देश का चौथा स्तंभ भी सुरक्षित नहीं है जहां लोगों को घसीटा जा रहा है मारा जा रहा है। जबकि MLC प्रत्याशी नीतेश कुमार ने भाजपा के निवर्तमान एम एल सी प्रत्याशी एन के यादव पर क्षेत्र में विकास नहीं करने का आरोप लगाया है।
More Stories
पूर्णिया बिहार 15 अक्टूबर26 *कोशी स्नातक चुनाव 2026: पूर्णिया में माइक्रो प्रेक्षकों का द्वितीय प्रशिक्षण
पूर्णिया बिहार15अक्टूबर26* विश्व हाथ धुलाई दिवस पर बनमनखी के स्कूलों में चला स्वच्छता का पाठ
भागलपुर 15 अक्टूबर 26*मोजाहिदपुर थानान्तर्गत 209 ग्राम स्मैक के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।