June 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ14 अप्रैल 26*शिक्षा माफियाओं पर योगी सरकार का बड़ा वार: 18 अप्रैल को होगा कड़ा एक्शन,

लखनऊ14 अप्रैल 26*शिक्षा माफियाओं पर योगी सरकार का बड़ा वार: 18 अप्रैल को होगा कड़ा एक्शन,

लखनऊ14 अप्रैल 26*शिक्षा माफियाओं पर योगी सरकार का बड़ा वार: 18 अप्रैल को होगा कड़ा एक्शन, फर्जी कोचिंग और अवैध स्कूलों पर गिरेगी गाज*

लखनऊ *उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी और सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार ने राज्य में सक्रिय कथित शिक्षा माफियाओं के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने का संकेत दिया है। सूत्रों के मुताबिक, 18 अप्रैल को सरकार शिक्षा क्षेत्र में फैले अनियमित और अवैध नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई कर सकती है। इस कार्रवाई का फोकस उन कोचिंग सेंटरों और निजी स्कूलों पर रहेगा जो बिना मान्यता के संचालित हो रहे हैं और अभिभावकों से मनमानी फीस वसूल कर रहे हैं। सरकारी स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि लंबे समय से छात्रों और अभिभावकों की शिकायतें मिल रही थीं कि कई कोचिंग संस्थान और स्कूल न केवल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था को भी व्यापार का रूप देकर शोषण कर रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रशासन अब “जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। जिन संस्थानों पर नियमों की अनदेखी, फर्जी मान्यता या अवैध संचालन के आरोप साबित होंगे, उनके खिलाफ तत्काल ताला लगाने और कानूनी कार्रवाई की योजना है।
18 अप्रैल को होने वाला यह संभावित एक्शन शिक्षा क्षेत्र में काम कर रहे अवैध नेटवर्क के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। प्रशासन का साफ संदेश है कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पूरे प्रदेश में इस प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर हलचल तेज हो गई है और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों में इसे लेकर चर्चा भी जोरों पर है।

Taza Khabar