पूर्णिया बिहार11अक्टूबर26* पूर्णिया में पुलिस का बड़ा एक्शन: 2.657 KG गांजा के साथ दो सगे तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त*
पूर्णिया के कसबा में 2.657 किलो गांजा बरामद – दो तस्कर गिरफ्तार – SSP डॉ. शौर्य सुमन के निर्देश पर कार्रवाई
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से
*कसबा पुलिस की बड़ी कामयाबी, बैसा मोड़ पर चेकिंग में पकड़ा नशे का जखीरा*
पूर्णियां बिहार , पर्व-त्योहारों से पहले वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के सख्त निर्देश पर मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कसबा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
मामला 11 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे का है, जब कसबा पुलिस बैसा मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान जलालगढ़ की ओर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति तेजी से आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक गाड़ी धीरे कर पीछे घुमाकर भागने लगा। सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों को मौके पर ही दबोच लिया गया।
*पूछताछ में खुली पहचान, पीछे बैठे युवक के पास से मिला गांजा*
पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम शंभू साहनी उम्र 47 वर्ष पिता गया साहनी और दिलीप कुमार साहनी उम्र 31 वर्ष पिता भदौ साहनी, दोनों साकिन चक हाट वार्ड नंबर-5 थाना जलालगढ़ जिला पूर्णिया बताया, तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के पीछे बैठे शंभू साहनी के पास से कुल 2.657 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने वीडियोग्राफी करते हुए गांजा और मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया,
*केस दर्ज, नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस*
इस संबंध में कसबा थाना कांड संख्या- 437/26 दिनांक-11.10.2026 धारा-8/20(b)(ii)(B) NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गांजा के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगाल रही है कि माल कहां से लाया गया और कहां खपाना था,
*प्रेस वार्ता में SDPO सदर-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने कहा* कि त्योहारों में शांति व्यवस्था के लिए नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा,
More Stories
लखनऊ11 अक्टूबर 26*बीजेपी छोड़ धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल।*
महोबा 11 अक्टूबर 26*मंगलफोर्ट चरखारी में स्व. जमुना प्रसाद बोस स्मृति सम्मान समारोह आयोजित, पत्रकारों को मिला सम्मान
महोबा 11 अक्टूबर 26*शांति व्यवस्था भंग करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें: सीओ दीपक दुबे