अयोध्या 14 अप्रैल 26*कार्यकर्ता की पिटाई पर भड़के* *विधायक, रात में घेर लिया थाना**पुलिसवालों को सस्पेंड करने की मांग*
अयोध्या *रामनगरी अयोध्या के मिल्कीपुर में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ता के बीच हुआ विवाद बवाल में बदल गया. कार्यकर्ता की बेरहमी से पिटाई के आरोप में विधायक चंद्रभानु पासवान ने रातभर थाने का घेराव किया. पुलिसकर्मियों पर एफआईआर और निलंबन की मांग को लेकर माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है.
अयोध्या के कुमारगंज थाने में सोमवार देर रात भाजपा कार्यकर्ता हरिकिशन पांडेय की पुलिसकर्मियों द्वारा कथित पिटाई के विरोध में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान ने समर्थकों संग जमकर हंगामा किया. यह घटना तब हुई जब हरिकिशन ने पेट्रोल पंप पर चाबी खो जाने पर सादे कपड़ों में मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद मांगी, जिसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया. पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने कार्यकर्ता को पहले बाजार और फिर थाने के अंदर बेरहमी से पीटा. विधायक ने आरोपी दरोगा और तीन सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर और तत्काल सस्पेंशन की मांग पर अड़ते हुए थाने का घेराव किया.
मदद मांगने पर मिली बेरहमी से पिटाई!
पीड़ित हरिकिशन पांडेय पूरे चूड़ामणि पांडेय गांव के निवासी हैं. आरोप है कि वह पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने गए थे, जहां चाबी की समस्या होने पर उन्होंने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बात की. इसी दौरान विवाद शुरू हुआ और आरोप है कि वर्दीधारियों ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करते हुए कार्यकर्ता को बुरी तरह पीटा. घटना की खबर मिलते ही समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और वे बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए.
विधायक का अल्टीमेटम: FIR और सस्पेंशन से कम कुछ नहीं
विधायक चंद्रभानु पासवान ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. उन्होंने मौके पर पहुंचकर साफ कर दिया कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज नहीं होता और उन्हें सस्पेंड नहीं किया जाता, विरोध खत्म नहीं होगा. देर रात तक थाने के बाहर नारेबाजी होती रही, जिससे प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. पीड़ित के पिता संतोष पांडेय ने भी चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है.

More Stories
भागलपुर25अगस्त26*जोगसर थानान्तर्गत 650 ग्राम गांजा के साथ दो अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
हरदोई25अगस्त26*पिहानी पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल: कोतवाल की बात दरोगा नहीं मानते, दरोगा की बात सिपाही नहीं*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *डगरूआ में एक ही दिन दो वारदातों से हड़कंप*