October 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*

बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*

**बांदा11अक्टूबर 26*ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में स्व. रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को दी श्रद्धांजलि*

*31 दिसंबर तक चलेगा सदस्यता अभियान,निष्क्रिय तहसीलों को सक्रिय करने पर जोर*

यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट

बांदा।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की जिला स्तरीय त्रैमासिक बैठक रविवार को शहर स्थित स्व. सुरेश चंद्र गुप्ता मेमोरियल प्रेस क्लब में जिलाध्यक्ष राहुल निगम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दिवंगत पत्रकार रामेश्वर प्रसाद गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद संगठन की मजबूती,सदस्यता अभियान और पत्रकारों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।इसके लिए जिला स्तर पर सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किए गए।साथ ही निष्क्रिय तहसीलों में संगठन को मजबूत करने और प्रत्येक तहसील में एक वर्ष के भीतर तहसील स्तरीय सम्मेलन आयोजित कराने पर जोर दिया गया।पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।इसमें मांग की जाएगी कि किसी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से पहले मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की जाए।इस टीम में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सहित संगठन के दो प्रतिनिधियों को शामिल करने की मांग उठाई जाएगी।बैठक में मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष यूनुस खान ने संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया।इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष इकबाल खान,मंडल महामंत्री राहत खान,जिला महामंत्री शिवम सिंह,राकेश सिंह कक्षवाह,जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह गौतम,अतर्रा तहसील अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, पैलानी तहसील अध्यक्ष यासिर मुहम्मद,बबेरू तहसील अध्यक्ष नंदकिशोर वर्मा,जिला महामंत्री अरुण मिश्रा,प्रमोद मिश्रा,अनुपम गुप्ता,गौरीशंकर,दिनेश कुमार गुप्ता,अमित,मनोज गुप्ता, शत्रुघ्न सिंह,राजेश माहुले और तेज प्रकाश गौतम सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Taza Khabar