लखनऊ ४ जून २०२६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ- गोमती नगर विस्तार में LDA का चला बुलडोजर, 25 बीघा में बन रही 2 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, ग्राम चंदियामऊ में चलाया गया अभियान, बिना ले-आउट स्वीकृति बन रही थीं कॉलोनियां, जयंत यादव, राम नारायण यादव, अन्य पर कार्रवाई
➡️ललितपुर- लव मैरिज के खौफनाक अंत में आया नया मोड़, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हुई थी मौत, पहले मासूम की मौत, फिर हुई महिला मौत, महिला के परिजनों के डर से भागा था पति, पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भागा था पति, रेफर होने के बाद अधिक ब्लीडिंग होने से मौत, मायके पक्ष ने लगाया था हत्या का आरोप, महरौनी कोतवाली क्षेत्र के भड़राऊ का मामला
➡️बदायूं- चुनावी रंजिश में दो पक्षों में विवाद, दो पक्षों में जमकर हुआ खूनी संघर्ष, चले ईंट-पत्थर और धारदार हथियार, खूनी संघर्ष से गांव में अफरा-तफरी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, दोनों पक्षों के कई लोग हुए घायल, सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम, जरीफ नगर के शेखुपुरा का मामला
➡️आगरा- दिल्ली अग्निकांड के बाद आगरा में अलर्ट, आगरा फायर विभाग होटलों की जांच में जुटा, ताजमहल, पर्यटन स्थलों के पास विशेष जांच, कमियां मिलने पर तत्काल सुधार के आदेश
➡️हापुड़- किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, किशोरी को युवक ने खेत में खींचा, किशोरी के साथ किया रेप का प्रयास, विरोध करने पर किशोरी को पीटा, गांव के दबंग युवक पर लगा आरोप, पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुटी, नगर कोतवाली इलाके का मामला
➡️बहराइच- साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, बुजुर्ग की मौत, लाश के उड़े चिथड़े, पुलिस ने शव कब्जे में लिया, चालक फरार, थाना खैरीघाट के बेहड़ा बाजार की घटना
➡️फर्रुखाबाद- नाबालिक दलित किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, किशोरी की सोशल मीडिया से युवक से हुई थी दोस्ती, युवक किशोरी को मोहम्मदाबाद के एक होटल ले गए, युवक ने होटल में तीन और युवकों को बुलाया, किशोरी ने चारों पर लगाया सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, चारों आरोपियों ने किशोरी के दुष्कर्म का बनाया वीडियो, वीडियो के जरिए किया कई बार शारीरिक शोषण, पांच लाख के जेवरात हड़पने के भी लगे आरोप, पीड़िता के पिता ने थाने में दी थी तहरीर, 3 दिन बाद भी थानाध्यक्ष ने नहीं सुनी फरियाद, SP को प्रार्थना पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार
➡️संतकबीरनगर- महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, आरक्षित सीटों की लूट, पेपर लीक का उठाया मुद्दा, कलेक्ट्रेट में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
➡️सहारनपुर- तीतरों थाने में घूसखोर दारोगा रंगे हाथ अरेस्ट, एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार लेते हुए दबोचा, दारोगा देशपाल को टीम ने हिरासत में लिया, एंटी करप्शन टीम आरोपी से कर रही पूछताछ
➡️हमीरपुर- हमीरपुर में तालाब में डूबकर 3 बच्चों की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, बिजली विभाग से नाराजगी, 11 दिन से बिजली न आने से नहीं आया पानी, पानी आता तो बच्चे तालाब में नहाने नहीं जाते, JE, SDO, एक्सईएन फोन नहीं उठाते- ग्रामीण, बिजली आती, पानी मिलता तो हादसा न होता- ग्रामीण
➡️कानपुर- NEET मुद्दे पर बोले उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, आखिर केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा क्यों दें?- योगेंद्र, क्या पहले ऐसी घटनाओं पर किसी ने इस्तीफा दिया?, योगेंद्र बोले- पिछली सरकारों में भी पेपर लीक होते थे, हमारी सरकार तो कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है
➡️प्रयागराज- संगम नगरी प्रयागराज के होटलों की जांच, ज्यादातर होटलों में फायर उपकरण बने शो पीस, आग बुझाने के पर्याप्त फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं, दमकल विभाग ने होटलों के खिलाफ अभियान चलाया
➡️नोएडा- नोएडा फायर डिपार्टमेंट ने चलाया जांच अभियान, सेक्टर 104 हाजीपुर में होटल, बैंक्वेट हॉल की जांच, जहां फायर उपकरण खराब उन्हें नोटिस जारी
➡️जालौन- अपहरण युवक को पुलिस ने किया बरामद, दिल्ली से पुलिस ने युवक को किया बरामद, मामले में 5 आरोपी भी गिरफ्तार, पैसे के लेनदेन को लेकर दोस्तों ने किया अपहरण, रुपये वापस लेने को अपहरण कर बना रहे थे दबाव, आटा थाना पुलिस को मिली सफलता
➡️देहरादून- डेंगू नियंत्रण को लेकर विशेष अभियान शुरू, महापौर ने लार्वीसाइडल टैंकरों को दिखाई झंडी, 15 लार्वीसाइडल टैंकर विभिन्न वार्डों में रवाना, संवेदनशील क्षेत्रों में होगा नियमित छिड़काव, मानसून शुरू होने से पहले डेंगू के खिलाफ बड़ा अभियान
➡️प्रतापगढ़- मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह पहुंचे प्रतापगढ़, डाक बंगला में कार्यकर्ताओं संग की बैठक
➡️चंदौली- पुलिस का तस्करी के खिलाफ एक्शन, ट्रक से 1210 पेटी बीयर बरामद की गई, भूसी की आड़ में छिपाकर ले जाई जा रही थी, अवैध तस्करी में शामिल 2 तस्कर गिरफ्तार, सदर थाना पुलिस, स्वाट, सर्विलांस टीम की कार्रवाई
➡️मेरठ- पति की यातनाओं से पत्नी परेशान, परेशान पत्नी पहुंची SSP ऑफिस, नशे में पति ने मारने का प्रयास किया, 4 युवकों को घर लाकर रेप का प्रयास, पत्नी से देह व्यापार करने का बना रहा दबाव, SSP ने जांच कर कार्रवाई का दिया आश्वासन, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम का मामला
➡️मेरठ- कपड़ा फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, CCTV की मदद से चोर गिरफ्तार, पुलिस ने 59 हजार की नगदी बरामद की, सदर थाना क्षेत्र के गंज बाजार का मामला
➡️बागपत- दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हादसा, 3 कारों की आपस में जोरदार टक्कर, कार के ब्रेक जाम होने से हुआ हादसा, कार सवार युवकों को आई मामूली चोट, शहर कोतवाली इलाके में हादसा
➡️पौड़ी- राहुल गांधी का पौड़ी दौरा रद्द, खराब मौसम के चलते दौरा रद्द, राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए पौड़ी, पंतनगर से वापस लौटे राहुल गांधी
➡️कानपुर- ओवरलोड डंपर से क्षतिग्रस्त हुई पुलिया, सड़क समेत पुलिया कई फीट नीचे धंसी, नौबस्ता थाने के यशोदा नगर का मामला

More Stories
मथुरा 4 जून 26*थाना रिफाइनरी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को 550 ग्राम अवैध नशीला पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
मिर्जापुर: 4 जून 2026* बिना संगीत जीवन नीरस हो जाता है
लखनऊ ४ जून २०२६ *विपिन यादव हत्याकांड को लेकर डी जी पी से मिले योगेन्द्र यादव