June 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ ४ जून २०२६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर  शाम 4 बजे की बड़ी खबरें......

नई दिल्ली ४ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…

नई दिल्ली ४ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…

👇
==============================

1 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीएफपीडीएस-2026 जारी किया। इसके तहत रक्षा खरीद और परियोजनाओं के लिए वित्तीय शक्तियां बढ़ाई गई हैं। नई व्यवस्था से निर्णय प्रक्रिया तेज होगी, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा और सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमता मजबूत होगी

2 राजनाथ सिंह ने इस पहल के लिए रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे रक्षा खरीद प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी होगी। रक्षा मंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था से फील्ड कमांडरों को अधिक अधिकार मिलेंगे। इससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में तेजी आएगी और सैन्य तैयारियां मजबूत होंगी

3 खराब मौसम के चलते अल्मोड़ा नहीं पहुंच सके कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की विदेश नीति, जीएसटी और कृषि-शिक्षा से जुड़ी नीतियों पर तीखा हमला बोला।

4 राहुल गांधी ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अमेरिका के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश की विदेश नीति को अमेरिका कंट्रोल कर रहा है।

5 प्रधानमंत्री ने शिक्षा व्यवस्था बर्बाद की, कीमत युवा पीढ़ी चुका रही है, NEET छात्रा की खुदकुशी पर राहुल का हल्लाबोल

6 CJI बोले- शहरों में व्यक्ति भीड़ में भी अकेला, गांवों में समुदाय अब भी जीवन का केंद्र, हमें जीवन को बैलेंस करना सीखना होगा

7 तेलंगाना को बड़ी सौगात, मोदी सरकार ने हजारों करोड़ के हाईवे विस्तार योजना को दी मंज़ूरी

8 बिहार के मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल में आग, 5 की मौत, कुछ मरीजों के गायब होने पर लोगों का हंगामा; पुलिस बोली- दूसरे अस्पताल में हैं

9 कॉकरोच जनता पार्टी बोली- CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर सिर्फ दिखावा, सरकार से बातचीत को तैयार; दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, 6 जून को प्रदर्शन

10 गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने गुरुवार को राज्य भर में घुसपैठियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन डेल्टा हंट को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन डेल्टा हंट के तहत गुरुवार सुबह 10 बजे तक राज्य भर में 501 अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि यह आंकड़ा देर रात तक और बढ़ सकता है।

11 संविधान विशेषज्ञ और पद्म भूषण डॉ. सुभाष कश्यप का निधन, 97 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

12 ललित मोदी बोले- मैं भगोड़ा नहीं, दुनिया घूम रहा हूं, सरकार के हाथ बहुत लंबे, उससे पंगा नहीं ले सकते; मेरे खिलाफ कोई केस नहीं

13 मानसून केरलम पहुंचा, इस बार लेट, 7 दिन तक भारी बारिश का अनुमान; MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

14 ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी हाउस में पास, संसद की मंजूरी बिना सैन्य कार्रवाई पर रोक की मांग; ट्रम्प ने कहा था- जंग मेरा फैसला

15 गिरावट के बाद संभला भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों हरे निशान पर बंद
=============================

Taza Khabar