*BREAKING NEWS*
लखनऊ 25 नवम्बर 26*टैक्सी स्टैंड से पेट्रोल पंप तक का अर्श का सफर, मगर नियमों को ताक पर रखकर जनता की जेब पर डाका !*
*मजदूरों को चिल्लर दिहाड़ी, पेट्रोल की डेंसिटी में खेल और सवाल पूछने पर पत्रकारों से अभद्रता, मोटी रकम के दम पर जांच अधिकारियों को मैनेज करने का खेल कब तक?*
लखनऊ। कहते हैं कि जब इंसान ज़मीन से उठकर आसमान पर पहुंचता है तो उसे ज़मीन की हकीकत और कायदे-कानून ज़्यादा याद रहते हैं। लेकिन शहर के एक चर्चित भारत पेट्रोलियम *(HPCL)* पंप के मालिक राजेंद्रराम यादव जी पर यह कहावत बिल्कुल उल्टी साबित हो रही है। टैक्सी स्टैंड के पास कभी ईंट-गारे का काम करने वाले और जिनके भाई ठेले (ठलिया) से राजाजीपुरम कॉलोनी में ऑर्डर ढोया करते थे आज पेट्रोल पंप के मालिक बनते ही उनके तेवर सातवें आसमान पर हैं। मेहनत से तरक्की करना स्वागतयोग्य है, लेकिन इस तरक्की की आड़ में सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाना और आम जनता से लेकर मजदूरों तक का शोषण करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड *(BPCL)* के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि पंप पर काम करने वाले कर्मचारियों को राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी, पीएफ *(PF)* और ईएसआई *(ESI)* जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। लेकिन इस पंप पर कंपनी के नियम सिर्फ कागजों की शोभा बढ़ा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पंप पर दिन-रात हाड़-तोड़ मेहनत करने वाले कर्मचारियों को मात्र 375 रुपये की दिहाड़ी पर टरकाया जा रहा है। खुद मेहनत-मजदूरी के दौर से गुजरने वाले मालिक आज अपने ही कर्मचारियों के हक पर कुंडली मारकर बैठे हैं।
मामला सिर्फ मजदूरों के शोषण तक सीमित नहीं है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, इस पंप पर ईंधन की गुणवत्ता और डेंसिटी में भी बड़ा खेल चल रहा है। आम नागरिक अपनी गाढ़ी कमाई का पैसा देकर शुद्ध पेट्रोल की उम्मीद में यहां आता है, लेकिन उसे मिलावट या कम डेंसिटी का तेल थमाया जा रहा है, जिससे न केवल जनता की जेब कट रही है, बल्कि वाहनों के इंजन भी खराब हो रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जब कभी कोई जांच अधिकारी इस पंप का रुख करता है, तो कार्रवाई होने के बजाय उसे मोटी रकम की भेंट चढ़ाकर वापस लौटा दिया जाता है। सवाल यह उठता है कि क्या तेल कंपनियों और प्रशासनिक अधिकारियों की आंखों पर नोटों की पट्टी बंधी है?
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकार जब जनता की इन समस्याओं और पंप की अनियमितताओं को लेकर सवाल करने या ईंधन भरवाने पहुंचते हैं, तो पंप मालिक और उनके गुर्गों द्वारा उनके साथ अभद्रता और अपमानजनक व्यवहार किया जाता है। जाहिर है जब दाल में कुछ काला हो, तो आईना दिखाने वाले से चिढ़ होना स्वाभाविक है।
पेट्रोल पंप केवल तेल बेचने की दुकान नहीं, बल्कि एक आवश्यक सेवा है। तेल कंपनियों के मानकों के अनुसार, हर पेट्रोल पंप पर आम नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल और वाहनों के टायरों में मुफ्त हवा भरने की सुविधा अनिवार्य रूप से उपलब्ध होनी चाहिए। इसके साथ ही पंप पर महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग, साफ-सुथरे और चालू हालत में शौचालय होना जरूरी है, जिन पर ताला नहीं लगा होना चाहिए।
किसी भी आपात स्थिति के लिए दवाइयों से युक्त फर्स्ट-एड बॉक्स और अग्निशमन यंत्र रखना भी पंप संचालक की जिम्मेदारी है। यदि किसी ग्राहक को तेल की शुद्धता या मात्रा पर शक हो, तो नियम के मुताबिक पंप पर 5 लीटर का प्रमाणित माप जार और फिल्टर पेपर उपलब्ध होना चाहिए ताकि मौके पर ही गुणवत्ता व मात्रा की जांच कराई जा सके। इसके अलावा पंप पर शिकायत पुस्तिका और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क नंबर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होने चाहिए ताकि आम नागरिक अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।
अब देखना यह है कि भारत पेट्रोलियम के उच्चाधिकारी और जिला प्रशासन इस रसूखदार पंप मालिक की मनमानी पर लगाम लगाते हैं या फिर हर बार की तरह ‘मोटी रकम’ का लिफाफा सिस्टम पर भारी पड़ता है। यदि समय रहते इस पंप की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो जनता का आक्रोश सड़क पर उतरना तय है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 नवंबर 26*बायसी में बुजुर्गों के सम्मान में बड़ा आयोजन*
बाँदा 25 नवम्बर 26*बाबूलाल चौराहा से निकली भक्त चरित्र कलश यात्रा, मनमोहक झांकियों ने मोहा मन*
लखनऊ 25 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….**