रोहतास31जुलाई26*डीडीयू मंडल में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को समापक भुगतान प्रदान किया गया*
*डीडीयू/ रोहतास से ब्यूरो चीफ मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट यूपीआजतक ✍🏻*
दिनांक: 31.07.2026 शुक्रवार
पूर्व मध्य रेल के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) द्वारा माह जुलाई-2026 में सेवानिवृत्त होने वाले रेलकर्मियों के लिए आज सामुदायिक भवन, इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी में कार्मिक विभाग द्वारा समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुलदीप ने मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त होने वाले 33 रेलकर्मियों को उनके समस्त सेवा अभिलेखों के साथ विभिन्न मदों में देय ₹16,47,14,171/- (सोलह करोड़ सैंतालीस लाख चौदह हजार एक सौ इकहत्तर रुपये) का समापक भुगतान प्रदान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी सेवानिवृत्त रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वागत किया गया तथा समापक भुगतान की प्रक्रिया एवं विभिन्न देयकों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा वित्तीय प्रबंधन, पेंशन संबंधी प्रक्रियाओं, बीमा, डिजिटल सुरक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गईं, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने आगामी जीवन की बेहतर योजना बना सकें।
समारोह में विभिन्न शाखाधिकारी, मान्यता प्राप्त यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, सेवानिवृत्त रेलकर्मी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
More Stories
कानपुर नगर 19 सितंबर 26*कानपुर पुलिस की दो तस्वीरें: अपराधियों पर सख्ती के बीच थाना स्तर की कार्यशैली पर उठे सवाल
सुल्तानपुर 19 सितंबर 26**सेवानिवृत्ति के बाद CDO स्टेनो पटल पर ‘दखल’ का मामला ठंडे बस्ते में?*
नई दिल्ली 19 सितंबर 26*🏆 एशियाई खेलों का आज से आगाज, भारत तैयार है 106 पदक के रिकॉर्ड को और आगे ले जाने के लिये