मथुरा31जुलाई26*मथुरा में पप्पू यादव के खिलाफ संतों का प्रदर्शन, पुतला फूंककर सदस्यता रद्द करने की मांग, आंदोलन की चेतावनी*
मथुरा:*संसद के बाहर सांसद पप्पू यादव द्वारा किए गए प्रदर्शन को लेकर मथुरा में संत समाज ने कड़ा विरोध जताया। गोवर्धन क्षेत्र के ग्राम जुल्हेदी स्थित चित्रगुप्त आश्रम में साधु-संतों ने एकत्र होकर पप्पू यादव का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संतों ने लोकसभा अध्यक्ष से उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग भी उठाई।
चित्रगुप्त आश्रम में जुटे साधु-संतगोवर्धन के चित्रगुप्त आश्रम में आयोजित विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने पप्पू यादव के पोस्टर लगाकर उनका प्रतीकात्मक पुतला दहन किया और उनके हालिया प्रदर्शन पर नाराजगी जताई।चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि संसद देश की सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था है और उसकी गरिमा बनाए रखना सभी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से पप्पू यादव की संसद सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि जनआस्था और सनातन परंपराओं का कथित रूप से अपमान करने वाले जनप्रतिनिधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

More Stories
लखनऊ/मेरठ31जुलाई26*कांवड़ यात्रियों को नशेड़ी बताने वाले शादाब चौहान माफ़ी मांगे :विनीत शारदा*
लखनऊ31जुलाई26*हिन्दू परिवार में मौतों का तांडव, धर्म परिवर्तन का चक्रव्यूह और सम्पत्ति हड़पने का षड़यंत्र :ऋषि द्विवेदी*
लखनऊ31जुलाई26*मुंशी प्रेमचंद जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*