रोहतास23जून26*गया जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण (दक्षिण) द्वारा गहन निरीक्षण*
*डेहरी/रोहतास संवाददाता मोहम्मद इमरानअली की रिपोर्ट ✍🏻*
दिनांक: 22 जून 2026
रोहतास*पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से गया पहुंचे मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण (दक्षिण) श्री राजीव गुप्ता ने आज गया जंक्शन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का विस्तृत एवं गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य स्टेशन भवन, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, आवागमन व्यवस्था, फुट ओवर ब्रिज सहित विभिन्न सुविधाओं व निर्माण से संबंधित कार्यों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया तथा निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना तथा निर्माण, इंजीनियरिंग एवं अन्य संबंधित विभागों के शाखाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों के साथ पुनर्विकास कार्यों की वर्तमान प्रगति एवं विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई। इस दौरान पूरी संरक्षा-सुरक्षा के साथ कार्यों के प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण एवं सुव्यवस्थित निष्पादन पर विशेष बल दिया गया।
गया जंक्शन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न पुनर्विकास कार्य प्रगति पर हैं। निरीक्षण के क्रम में संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थलों का अवलोकन किया गया तथा कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।
इस निरीक्षण के बाद मंडल रेल प्रबंधक द्वारा गया जंक्शन स्थित रेल अनुमंडल अस्पताल और पास के रेलवे कॉलोनी का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया गया।

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*