मथुरा 24 नवम्बर 26*नवांकुर फाउंडेशन एवं नवांकुर परिवार का भव्य शुभारंभ, समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद का लिया संकल्प
सोशल मीडिया के लोग राष्ट्र व समाज हित में रील बनाएं:
उपमन्यु
मथुरा से कु0 सोनम यूपीआजतक
राया(मथुरा )। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एन यू जे आई के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट ने कहा कि सोशल मीडिया के लोग राष्ट्रीय व समाज हित में रील बनाएं किसी के हाथ की कठपुतली ना बने
मथुरा जिले के कस्बा राया स्थित सांवरिया गेस्ट हाउस में नवांकुर फाउंडेशन एवं नवांकुर परिवार का भव्य शुभारंभ समारोह उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन के संस्थापक ब्रजवासी आशु एवं ओम सिंघल के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (NUJI) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट उपस्थित रहे। समारोह में राया क्षेत्र के समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर नवांकुर फाउंडेशन की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्य रूपसे जिला भाजपा के महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य चौधरी सतपाल सिंह , राया के चेयरमैन राजकुमार अग्रवाल, समाजसेवी भूपेश अग्रवाल, नरेंद्र रावत, विकास चौधरी, कृष्णकांत अग्रवाल, अखिल अग्रवाल एवं सत्यपाल चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके साथ ही राया एवं आसपास के क्षेत्रों से लगभग 60 क्रिएटर्स ने कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक ब्रजवासी आशु एवं ओम सिंघल ने बताया कि नवांकुर फाउंडेशन एक गैर-सरकारी सामाजिक संस्था (NGO) है, जिसकी स्थापना समाज के जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करने के उद्देश्य से की गई है। संस्था के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों तक मदद पहुंचाने, गरीब बच्चों एवं असहाय लोगों के सहयोग तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल एक संगठन बनाना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है।
मुख्य अतिथि डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने नवांकुर फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आते हैं। समाजसेवा के कार्यों में युवाओं और सामाजिक रूप से सक्रिय लोगों की भागीदारी से सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सहयोगियों को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान संस्थापक ब्रजवासी आशु एवं ओम सिंघल द्वारा कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों, समाजसेवियों एवं क्रिएटर्स को दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का उत्साह बढ़ाया और सभी ने संस्था के साथ मिलकर सामाजिक कार्यों में सहयोग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए जलपान और भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी। पूरे आयोजन में आपसी सौहार्द, उत्साह और सामाजिक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला।
अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों एवं लगभग 60 क्रिएटर्स का आभार व्यक्त किया। नवांकुर फाउंडेशन के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्र में समाजसेवा, मानवता और जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक नई पहल की शुरुआत हुई।

More Stories
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*भव्य रूप से मनाया गया देव दीपावली उत्सव*
लखनऊ 24 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*नाली नहीं बनी तो सड़क पर जमा पानी, अंधेरे में गांव! ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप