लखनऊ23जून2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[22/06, 18:50] +91 94566 47591: *लखनऊ: लखनऊ अग्निकांड पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया*
हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दिया। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया। घायलों के लिए सर्वोत्तम इलाज कराने की मांग किया। घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। हादसे के कारणों की ईमानदार जांच की मांग किया। बच्चे किसी के भी घर के हो सकते थे। ऐसे हादसे रोकने के लिए ठोस कदम की अपील किया। सुरक्षा व्यवस्था और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने का संदेश दिया।
[22/06, 18:50] +91 87265 52793: लखनऊ – कोचिंग अग्निकांड की दुखद घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अलीगढ़ दौरा रद्द कर तत्काल लखनऊ लौटने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में कुछ बच्चों की मौत हुई है, जिनके परिजनों के प्रति वह संवेदना व्यक्त करते हैं।
मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक और अपर मुख्य सचिव गृह को मौके पर जाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी लखनऊ पहुंचकर पूरे मामले की तह तक जाएंगे, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा सके।
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और घायलों का उपचार चल रहा है। मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण, महानिदेशक अग्निशमन सुजीत पांडेय, पुलिस आयुक्त लखनऊ और जिलाधिकारी लखनऊ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
[22/06, 18:50] +91 87265 52793: लखनऊ अग्निकांड और भी ज्यादा भीषण होता जा रहा है-
कोचिंग सेंटर और लाइब्रेरी में हुए भीषण अग्निकांड में अब तक 13 लोगों की मौत की सूचना है। मृतकों में अधिकांश छात्र बताए जा रहे हैं। जान बचाने के लिए कुछ छात्रों ने लाइब्रेरी की पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जबकि कुछ ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था।
राहत और बचाव अभियान के दौरान भवन के पीछे की दीवार तोड़कर शवों को बाहर निकाला जा रहा है। घायलों का इलाज जारी है और प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपना अलीगढ़ का दौरा रद्द करके तत्काल लखनऊ वापस लौट रहे हैं
[22/06, 18:50] +91 87265 52793: लखनऊ अग्निकांड में मौतों पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया गहरा दुख, पीड़ितों के लिए मुआवजे का किया एलान
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में हुए एक दर्दनाक भीषण अग्निकांड को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.
उन्होंने एलान किया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और सभी घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी हैं.
[22/06, 18:50] +91 87265 52793: अब जांच होगी
फिर पता चलेगा कि, लाइब्रेरी में फायर NOC नहीं था,
फायर एक्साइटिंग्सर 5 साल पुराने थे,
छात्रों के निकलने की पर्याप्त जगह नहीं थी,
उससे पहले सरकारी तंत्र और सिस्टम सब भांग खाए बैठा रहता है
फिर जब कहीं बड़ी घटना हो जाती है तो दो-चार दिन मेंढक की तरह सब उछलते घूमेंगे
और उसके बाद फिर वही ढाक के तीन पात
[22/06, 18:50] +91 87265 52793: लखनऊ अग्निकांड में अब 15 छात्र छात्राओं की मौत की खबर है
शहर में इस तरह के अवैध निर्माण हर रिहायशी इलाके में मिल जाएंगे
लखनऊ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल की बलिहार कीजिए जो “चढ़ावे और भेंट” के साथ ही सबकुछ क़ानूनी बना देता है काग़ज़ पर
ऐसा ही एक निर्माण एक MLC साहब के होटल का भी है जिसे गिराने का आदेश तक जारी हुआ था मगर “अंडर द टेबल” सब सेट हो गया
जब तक स्थानीय प्रशासन चंद पैसों की लालच में ऐसे जगहों पर कोचिंग चलाने की इजाजत देता रहेगा, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेगी। हर बार की तरह दो एक दिन इस पर चर्चा होगी। फिर कहीं और ऐसी घटना हो जाएगी। लखनऊ की घटना ने एक बार फिर ये दिखा दिया कि इस बिल्डिंग में कोई दूसरा सेफ्टी पैसेज नहीं था। फिर कैसे यहां इतने बच्चों को पढ़ाने के लिए कोचिंग चलाने की इजाजत दे दी गई..?
[22/06, 18:50] +91 87265 52793: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
– राहुल गांधी
[22/06, 18:51] +91 87265 52793: लखीमपुर खीरी – जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य श्री रामेंद्र सिंह का पुत्र अंश सिंह उर्फ शिवा आज 22 जून 2026 को प्रातः लगभग 10:05 बजे जया स्टडी सर्कल कोचिंग सेंटर, मदर बेकर्स के पास से पढ़ाई करके घर के लिए निकला था, लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंचा है।
अंश सिंह उर्फ शिवा, पुत्र श्री रामेंद्र सिंह, निवासी वर्मा मार्केट, अस्पताल रोड, लखीमपुर खीरी, के संबंध में यदि किसी को कोई जानकारी मिले तो कृपया तत्काल उनके पिता श्री रामेंद्र सिंह से मोबाइल नंबर 9695855352 पर संपर्क करें।
परिजनों ने आमजन से सहयोग की अपील की है।
[22/06, 18:58] +91 87265 52793: लखनऊ – लखनऊ अग्निकांड पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों के लिए सर्वोत्तम इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। उन्होंने हादसे के कारणों की निष्पक्ष और ईमानदार जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि बच्चे किसी के भी घर के हो सकते थे। उन्होंने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। साथ ही पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का संदेश भी दिया।
[22/06, 19:11] +91 87265 52793: ये लखनऊ अग्निकांड में मरने वाले की सूची है जिसमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष हैं.
लखनऊ की यह त्रासदी सिर्फ एक हादसा नहीं , व्यवस्था से पूछता हुआ एक सवाल है
आखिर कितनी जानें जाने के बाद सुरक्षा मानकों को गंभीरता से लिया जाएगा ?
[22/06, 19:22] +91 94566 47591: *लखनऊ-*
*अग्निकांड का मामला -*
KGMU में पीड़ितों के परिजनों से CM ने की बात-
CM ने परिजनों को दिलाया भरोसा, एक भी जिम्मेदार अधिकारियों को नहीं बख्शेंगे,
पीड़ित परिजनों से CM ने कहा -हर एक जिम्मेदार अधिकारियों पर करेंगे सख्त कार्रवाई !!
[22/06, 19:31] +91 94566 47591: *अग्निकांड की घटना में जान गवाने वालो के कुछ नाम आए सामने*
पोस्टमार्टम भेजी गई डेड बॉडी की हुई पहचान
1.सागर उम्र 27 वर्ष की हुई मौत
2. नीलेश उम्र 27 वर्ष की हुई मौत
3.अनामिका उम्र 28 वर्ष की हुई मौत
4.श्याम उम्र 30 वर्ष की हुई मौत
5.अनुचा उम्र 25 वर्ष की हुई मौत
6.सोमालिया उम्र 30 वर्ष की हुई मौत
7.शाहजान उम्र 19वर्ष की हुई मौत
8. रुक्मणि उम्र 24 वर्ष की हुई मौत
9.आदित्य श्रीवास्तव उम्र 23वर्ष की हुई मौत
10. अब्दुल रहमान उम्र 24वर्ष की हुई मौत
पोस्टमार्टम हाउस भेजी गई डेड बॉडी के परिजन लगातार पहुंच रहे
कुछ बॉडी की पहचान होना अभी शेष बताया जा रहा है
[22/06, 19:37] +91 94566 47591: *लखनऊ*
*अग्निकांड में 15 की जिंदा जलकर मौत*
वीरेंद्र शुक्ला, अखिल शुक्ला की थी बिल्डिंग
बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ड्रूल्स पेट शॉप थी
सेकेंड फ्लोर पर हेड हॉपर्स एनिमेशन सेंटर था
घटना के वक्त एनिमेशन सेंटर में 25 बच्चे थे
[22/06, 19:42] +91 94566 47591: *लखनऊ*
*सीएम ने की अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा*
*घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान*
[22/06, 19:47] +91 87265 52793: लखनऊ – अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केजीएमयू पहुंचकर पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी अधिकारी या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मामले की गहन जांच कराई जा रही है और हर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।
सीएम साहब- क्या कारवाई करने से जिनके घर के मासूम बच्चे चले गये, वो लौट आएंगे क्या….😢
[22/06, 20:12] +91 87265 52793: ● लखनऊ – भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, हादसा वीरेंद्र शुक्ला और अखिल शुक्ला की इमारत में हुआ, भूतल पर पालतू पशुओं की दुकान और दूसरी मंजिल पर हेड हॉपर्स एनीमेशन सेंटर संचालित था, घटना के समय एनीमेशन सेंटर में करीब 25 बच्चे मौजूद थे
● लखनऊ – मुख्यमंत्री ने अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद प्रदान की जाएगी
[22/06, 20:53] +91 87265 52793: ● लखनऊ – अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में सामने आया है कि जिस चार मंजिला इमारत में आग लगी, वह कथित रूप से अवैध निर्माण थी और इसके मालिक वीरेंद्र व धीरेंद्र शुक्ला बताए जा रहे हैं, घटना के बाद भवन स्वामी फरार बताए जा रहे हैं
● लखनऊ – इमारत के बेसमेंट में गोदाम, भूतल पर पेट शॉप और कॉफी शॉप, प्रथम तल पर लाइब्रेरी व अन्य प्रतिष्ठान तथा तीसरी मंजिल पर एनीमेशन एवं गेमिंग संस्थान संचालित था, घटना के समय वहां 27 लोग मौजूद थे
● लखनऊ – प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छत पर जाने वाले मार्ग पर ताला लगा था, जिससे लोग बाहर नहीं निकल सके, जबकि भवन में पीवीसी पैनल और प्लास्टिक सामग्री के अधिक प्रयोग के कारण आग कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत में फैल गई
● लखनऊ – देर रात नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, जबकि रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के भी घटनास्थल पहुंचने की सूचना है

More Stories
मुंबई23जून26*अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव : रचनात्मकता, संवेदना और वैश्विक संवाद का संगम
कानपुर नगर23जून26*कार्यकर्ताओं के संघर्ष, परिश्रम एवं समर्पण से भामस देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन: श्रीराम
मथुरा 23 जून 26* डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्तगण को अवैध असलाहों/उपकरणों के साथ किया गया गिरफ्तार ।*