मेरठ:24 नवम्बर 26*होटल व्हाइट हाउस पर व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जीएसटी विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक।
मेरठ *आज जीएसटी कमिश्नर श्री श्याम सुंदर पाठक जी एवं जीएसटी विभाग के अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर मेरठ के व्यापारियों की समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर सार्थक चर्चा हुई।
इस अवसर पर मेरठ व्यापार मंडल की ओर से जीतू सिंह नागपाल ने कहा कि किसी भी व्यापारी को जीएसटी संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेरठ के किसी भी व्यापारी को जीएसटी से जुड़ी कोई समस्या आती है तो वह सीधे जीएसटी कमिश्नर एवं संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकता है। अधिकारियों द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन जीएसटी अधिवक्ता श्री समीर शर्मा जी के माध्यम से किया गया, जिसमें सदर बाजार व्यापार मंडल सहित शहर के अनेक व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हमारा उद्देश्य हमेशा यही रहा है कि व्यापारी सम्मान के साथ अपना कारोबार करें, उन्हें सरकारी विभागों से उचित सहयोग मिले और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान हो।
व्यापारी का सम्मान, व्यापारियों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान ही हमारी प्राथमिकता है।
सभी अधिकारियों एवं उपस्थित व्यापारी भाइयों का हृदय से आभार।
जीतू सिंह नागपाल
जिला अध्यक्ष
मेरठ व्यापार मंडल, मेरठ
9557955555

More Stories
चित्रकूट 24 नवंबर 26*कोतवाली के ठीक बगल में नकली खाद का कथित कारोबार! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम छपी बोरियों का हो रहा था इस्तेमाल
कौशाम्बी 24 नवंबर 26*कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा-यमुना घाटों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब*
नई दिल्ली 24 नवंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*