रायबरेली31मार्च2022*संजीवनी नर्सिंग होम में एक गर्भवती महिला की मौत*
रायबरेली के सदर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित संजीवनी नर्सिंग होम में एक गर्ववती महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। वही सूचना पाकर मौके पर पहुचीं पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर दोषियों पर कार्यवाही करने की बात जरूर कर रही है। आपको बता दे लालगंज के गरीब सिंह का पुरवा निवासी सुधा को डिलीवरी के लिए सुबह 5 बजे संजीवनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। दर्द अधिक होने के कारण सुधा को ऑपरेशन थियेटर के अंदर ले जाकर इंजेक्शन लगाया गया। जिसके बाद से सुधा को होश नही आया। कुछ देर बाद नर्सिंग होम में मौजूद स्टाफ ने परिजनों को बताया कि सुधा की मौत हो गई है। जिसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
*रिर्पोट ब्यूरो चीफ राजपाल सिंह यूपी आजतक*

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*