उदयपुर31मार्च*केन्द्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर गरीब जनता को लुटा जाए रहा है ।– डाक्टर परमार
—-
खेरवाड़ा,31 मार्च । विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि केन्द्र सरकार की भारतीय जनता पार्टी ने महंगाई बढ़ाकर गरीब जनता को लुटा जा रहा है ।
डाक्टर परमार आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आदेशानुसार “महंगाई मुक्त भारत अभियान” के तहत ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा द्वारा खेरवाड़ा में गैस सिलेंडर, मोटरसाइकिल, पर फूलमाला चढ़ा कर तथा केन्द्र सरकार के महंगाई के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पद से सम्बोधित कर रहे थे । उन्होंने ने कहा कि पेट्रोल-डीजल,रसोई गैस, के दामों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि जो भाजपा सरकार ने की है,इसका प्रभाव हर वस्तु पर पड़ा है। इससे गरीब,मध्यम वर्ग,छोटे व्यापारियों, श्रमिकों पर इसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है । केन्द्र की बहरी व अंधी भाजपा सरकार सुनने के लिए तैयार नहीं है । गरीब जनता को लुटा जा रहा है ।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता ब्लाक उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति खेरवाड़ा की प्रधान पुष्पा मीणा, पंचायत समिति नयागांव की प्रधान कमला परमार, देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के सचिव गजेन्द्र कोठारी थे ।
इस अवसर ब्लाक कमेटी खेरवाड़ा के उपाध्यक्ष प्रकाश कलाल, लक्ष्मण भगोरा, प्रवक्ता गणेश मीणा, , लक्ष्मण डामोर, महासचिव मोहनलाल औदिच्य, अब्दुल रज्जाक मकरानी, विधान सभा खेरवाड़ा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवि भावा, अनुसूचित जाति ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मोहन लाल मेघवाल, अल्पसंख्यक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सत्तार खां, महासचिव दिनेश मीणा, प्रदीप भणात, पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहीम मकरानी, थावरचंद डामोर, सरपंच शारदा मीणा बनजारीया, टीना मीणा बडला, सुनील डामोर बाईडी, रुपसिंह फनात देमत,रमण लाल भगोरा मालीफला, बाबूलाल हिंका, मोहसिन मकरानी, लोकेश बसेर, सरफराज, नफीसा, इस्माइल,कपील सीतलानी, पूर्व सरपंच नानालाल, चन्दु लाल मीणा, देवीलाल परमार,किशोर भगोरा,बसन्त कुमार सोलवीया, कान्ति लाल पटेल, लाल पटेल,नानसिंह गरासिया, साकार चन्द लट्टा,नाथुसिंह गरासिया, केशव खराडी, नटवर लाल खराडी, रणजीत भगोरा, दिनेश मीणा उपसरपंच, दिनेश मीणा बडला,वहीद भाई,आलम खां, तुलसी राम उपसरपंच, पूर्व सरपंच बंशीलाल बरण्डा, शांति लाल कलाल, लक्ष्मण पाण्डोर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
पोस्टर का विमोचन
———————
युवा कांग्रेस विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा द्वारा माननीय विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाक्टर दयाराम परमार के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 06 अप्रैल 2022 को प्रातः10.00 से सांय 5.00 बजे तक आयोजित होगा ,, के पोस्टर का विमोचन आज विधायक डॉ दयाराम परमार ने ब्लाक कांग्रेस कार्यालय खेरवाड़ा में किया गया ।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधान सभा क्षेत्र खेरवाड़ा के अध्यक्ष रवि भावा, पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के पदाधिकारी उपस्थित थे ।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ26 अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर प्रदेश की रात 10 बजे की बड़ी खबरें..
प्रयागराज26 अप्रैल2026*नेपाली भाषी गोरखा परिवार को कालीबाड़ी मन्दिर के ट्रस्टियों ने कर दिया घर से बेघर
पूर्णिया बिहार 26 अप्रैल 26 *छुट्टी पर कुलपति की क्लास: कॉपी पर रोल नंबर सीधा कराओ*