रायबरेली20मार्च*मंदिर पर सो रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या से गांव में मची सनसनी
महराजगंज- रायबरेली।।बीती रात अज्ञात हमलावरों ने मंदिर पर सो रहे एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या कर दी तो वही घटना की सूचना के एक घंटे बाद पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने मोर्चा संभाला लेकिन जैसे ही हत्या जैसे संगीन अपराध की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी राम किशोर सिंह को हुई वैसे ही आनन फानन में फारेसिंक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से गहनता से जांच पड़ताल की और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया बीती रात हुई निर्मम हत्या से जहां गांव में सन्नाटा पसरा है, तो वही स्थानीय कोतवाली पुलिस पर प्रश्न लग लग रहे है, क्योंकि क्षेत्र में वर्तमान समय में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है,
बताते चलें कि कोतवाली क्षेत्र के मदन खेड़ा मजरे पोखरनी गांव में गांव से बाहर मंदिर पर सो रहे सत्रोहन पाल 60 पुत्र अहरवा की धारदार हथियार से अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई सुबह नाश्ता लेकर गए नाती ने चारपाई पर पड़े लहूलुहान बाबा की हालत देखी तो सन्न रह गया चीख-पुकार पर आसपास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी और प्रधान ने पुलिस को सूचना दी मौके पर सुबह 9 बजे पहुंचे कोतवाल ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है,
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने दूरभाष पर बताया कि मृतक के नाती मयंक पाल पुत्र राम बहादुर की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है, टीम गठित कर दी गई है, जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
अयोध्या11मई26*जनता का सेवक,जनता के द्वार”अभियान से गांव-गांव पहुंच रहा समाजवाद का संदेश
सुलतानपुर11मई26* 24 घंटे में 4 बड़ी वारदातें: छात्र ने की आत्महत्या, सड़क हादसों में 2 की मौत*
जयपुर11मई26*देश के सबसे गर्म इलाकों में राजस्थान के 3 शहर, बाड़मेर, फलोदी और जैसलमेर में पारा 46 डिग्री के पार*