कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिपाही पहली मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल सिपाही की पहचान अंकित देशवाल के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार घटना 27 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 12 बजे की है। अंकित देशवाल वर्ष 2020 बैच का आरक्षी है और उसका गृह जनपद फिरोजाबाद है। वह अपने पिता के साथ कानपुर देहात पुलिस लाइन में रह रहा है। हाल ही में उसकी तैनाती पुलिस लाइन में की गई थी। गुरुवार को वह अधिकारियों से मिलने के लिए पुलिस ऑफिस पहुंचा था। इसी दौरान वह कार्यालय की पहली मंजिल से नीचे गिर गया। हादसे में उसके हाथ और पैर में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और घायल सिपाही को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया। सोशल मीडिया पर अधिकारियों को लेकर लिखने की चर्चा बताया जा रहा है कि सिपाही अंकित देशवाल पूर्व में सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस अधिकारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाता रहा है। कई बार उसने सोशल मीडिया पर अधिकारियों के खिलाफ पोस्ट कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। हालांकि, उसके पहली मंजिल से गिरने के पीछे वास्तविक वजह क्या रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों को खंगाल रही है कि सिपाही कार्यालय की पहली मंजिल से किस तरह नीचे गिरा। अधिकारियों से मिलने पहुंचा था सिपाही सबसे अहम बात यह है कि पुलिस लाइन में तैनाती के बाद अंकित देशवाल अधिकारियों से मिलने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा था। इसके बाद ही उसके पहली मंजिल से गिरने की घटना सामने आई। ऐसे में घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है। पुलिस के आधिकारिक बयान के मुताबिक घायल सिपाही की स्थिति सामान्य है। मामले की जांच जारी है।

More Stories
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
बांदा 27 अगस्त26*गोवंश को बचाने के चक्कर मे पलटा कचडे से भरा डंपर ट्राला हादसे मे ड्राइवर को आई हल्की चोट*
*बांदा 27 अगस्त 26*यमुना में कूदी 12वीं की छात्रा*