*ब्रेकिंग न्यूज बांदा-*
*बांदा 27 अगस्त 26*यमुना में कूदी 12वीं की छात्रा*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा- बांदा में मां-बेटी के विवाद के बाद 19 वर्षीय 12वीं की छात्रा ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। घटना दादों घाट यमुना पुल की है। सूचना पर पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्टीमर व गोताखोरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू की, लेकिन देर तक उसका पता नहीं चल सका।
वीओ:
कमासिन कस्बा निवासी बसंत रैकवार की 19 वर्षीय बेटी मंदाकिनी उर्फ मंजू राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वह काम के लिए घर से निकली थी।
बताया जा रहा है कि सुबह करीब सात बजे उसे दादों घाट के पास मोबाइल पर बात करते देखा गया। कुछ देर बाद उसने मोबाइल सहित यमुना नदी में छलांग लगा दी।
परिजनों को जानकारी मिली तो उन्होंने तलाश शुरू की। दादों घाट पुल पर मंदाकिनी का दुपट्टा, बालों का क्लचर, ब्रेसलेट और अंगूठी मिले। बहन रेखा ने सामान की पहचान की।
सूचना पर कमासिन पुलिस, दादों घाट चौकी पुलिस, पीएसी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्टीमर और गोताखोरों की मदद से यमुना में छात्रा की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मंदाकिनी चार बहनों में सबसे छोटी थी। पिता बाहर रहकर मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक मदद के लिए मंदाकिनी भी घरों में काम करती थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
More Stories
लखीमपुर खीरी 17 अक्टूबर 26 * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 17अक्टूबर26* दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: SDPO 2 के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*
पूर्णिया बिहार 17 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन का महासंग्राम: 14 जिलों में 15 प्रत्याशी आमने-सामने,