इटावा20मार्च*इकदिल में 6 बूथों पर 795 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी*
इकदिल, इटावा- इकदिल में 6 बूथों पर 795 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी गयी । नगर के आदर्श प्राथमिक विद्यालय, श्री ज्ञान चन्द्र जैन वैद्य इंटर कालेज, नगर पंचायत कार्यालय, मोहल्ला कुमराहन, मौलाना अबुल कलाम स्कूल, प्राथमिक स्कूल कथगवां आदि बूथों पर दो बूंद जिंदगी की पिलायी गयी । आदर्श प्राथमिक विद्यालय बूथ पर समाजसेवी डॉ.सुशील सम्राट ने बच्चों को दवा पिलाकर बूथ का शुभारंभ किया । सुपरवाइजर आशीष गुप्ता ने सभी बूथों पर जाकर निरीक्षण किया । बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने में अर्चना गुप्ता, रिचा तिवारी, नाजिया, किरन मिश्रा, अनीता देवी, हेमलता, सुषमा शुक्ला, अंगूरी देवी, जयवीर सिंह आदि ने सहयोग किया ।

More Stories
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*
बांदा 27 अगस्त26*गोवंश को बचाने के चक्कर मे पलटा कचडे से भरा डंपर ट्राला हादसे मे ड्राइवर को आई हल्की चोट*