रायबरेली01अक्टूबर*राहुल धीमान को नगर युवा मंडल मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कराया मुंह मीठा।
महराजगंज / रायबरेली। नगर युवा इकाई भारतीय जनता पार्टी के नगर युवा मंडल मंत्री राहुल धीमान को बनाए जाने पर बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय धीमान ने राहुल धीमान का मुंह मीठा करा कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी तो वही अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय धीमान ने कहा कि युवा और तेजतर्रार राहुल धीमान कि युवाओं में गहरी पैठ है जिससे पार्टी को युवाओं के बीच संपर्क साधने में काफी मदद मिलेगी और युवा वर्ग और अधिक भारतीय जनता पार्टी के करीब आएगा। बताते चलें कि 2022 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी एक-एक कार्यकर्ता से मुखातिब होकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों के सहारे 2022 का विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है, जिसके चलते कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, इससे साफ जाहिर होता है कि बछरावां विधानसभा के यशस्वी विधायक राम नरेश रावत व जिला अध्यक्ष रामदेव पाल के कुशल नेतृत्व मे भारतीय जनता पार्टी अपनी गहरी पैठ बनाने में कामयाब हो गई। इस मौके पर नगर युवा अध्यक्ष शिव रमन सिंह, उपाध्यक्ष सूरज तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, विनीत वैश्य, अंशुमान सिंह, अभिषेक चौरसिया, देवेंद्र सिंह, अनूप सिंह, विनोद बाबा सहित बीजेपी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया5मई26*लोक अदालत का बिगुल फूंका, कन्हैया जी चौधरी ने रथ को दिखाई हरी झंडी
वाराणसी5मई26* 5-6 मई को VIP मूवमेंट अलर्ट: CM योगी के दौरे से शहर में ट्रैफिक लॉक, कई रूट डायवर्ट*
अयोध्या5मई26*डीसीएम ने कार में मारी टक्कर, नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा टला