बांदा 22जून 26*वार्ड-4 कैलाशपुरी में आयुष्मान गोल्डन कार्ड कैंप का आयोजन, सैकड़ों पात्रों को मिला लाभ – अंकित अंबेडकर बोले: हर नागरिक तक पहुंचाएंगे योजना*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा:* –जनहित और सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रणी युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से वार्ड नंबर-4, कैलाशपुरी में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग बांदा और सीएमओ कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में लगे इस कैंप का नेतृत्व अंकित अंबेडकर ने किया।
कैंप का आयोजन अंबेडकर मूर्ति के पास, युवराज कोचिंग सेंटर, वाल्मीकि बस्ती, कैलाशपुरी में किया गया। यहां बड़ी संख्या में वार्ड के लोगों ने पहुंचकर अपने आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनवाए और योजना की जानकारी ली।
कार्यक्रम में सीएमओ कार्यालय से वरुण श्रीवास्तव और मोहम्मद जीशान का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा कैलाशपुरी की आशा कार्यकर्ता नेहा सोनी और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना ने भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया और कैंप तक लाने में मदद की।
युवराज अंबेडकर एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोगी सदस्य नंदू श्रीवास, दीपक सेन, अनमोल लखेरा और रिंकू मोगरे ने पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने दस्तावेज जांच से लेकर कार्ड वितरण तक की व्यवस्था संभाली।
इस अवसर पर मुख्य समन्वयक अंकित अंबेडकर ने कहा, “हमारा उद्देश्य वार्ड-4 कैलाशपुरी के प्रत्येक पात्र नागरिक तक आयुष्मान भारत योजना समेत सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी व्यक्ति योजना से वंचित न रहे। आगे भी ऐसे कैंप लगातार लगाए जाएंगे।”
कैंप में लोगों को बताया गया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड से प्रति परिवार सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कराया जा सकता है।

More Stories
सुल्तानपुर8अगस्त26*शाकिब हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के लालच में जीजा की हत्या—चार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश8अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मेरठ8अगस्त2026*शिव भक्तों पर पुष्पवर्षा के बाद सीएम का सम्बोधन……*