*राजस्थान 07मई25एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान में भी हाई अलर्ट:बीकानेर में स्कूलों की छुट्टी, परीक्षाएं कैंसिल, एयर इंडिया ने रद्द की जोधपुर की फ्लाइट्स..!!*
*जयपुर/जोधपुर/जैसलमेर*
बालोतरा शहर में बुधवार अलसुबह जश्न का माहौल देखने को मिला। युवाओं ने पटाखे फोड़कर एयर स्ट्राइक का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने ‘भारत माता की जय’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे भी लगाए।
भारत की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद राजस्थान के सभी बॉर्डर इलाकों में भी हाई अलर्ट है। बीकानेर में जिला कलेक्टर के आदेश पर स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है।
आज होने वाले एग्जाम भी कैंसिल रहेंगे। एयर स्ट्राइक के बाद एयर इंडिया ने दोपहर 12 बजे तक जोधपुर आने या जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं।
वहीं, इंडिगो की भी बीकानेर की तरफ जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। इससे पहले मंगलवार देर रात करीब 2 बजे जैसलमेर-बाड़मेर के कई इलाकों में फाइटर जेट्स की आवाजें सुनाई दीं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले लगा कि भारत कोई एक्सरसाइज कर रहा है, लेकिन बाद में पता चला कि भारत ने एयर स्ट्राइक की है। इस जानकारी के बाद से लोग काफी खुश हैं
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें