राजगढ़29अप्रैल**गरमा गरम राजगढ़*, लू अलर्ट मैं टॉप पर चल रहा राजगढ़ जिला
*गरमा गरम राजगढ़*, लू अलर्ट मैं टॉप पर चल रहा राजगढ़ जिला, किस प्रकार मनुष्य अनुभव कर रहा है, जो कि कविता के माध्यम से पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक मोतीलाल बामनिया द्वारा कविता के माध्यम से बताया गया ठाकुर हरपाल सिंह परमार। गरमा गरम राजगढ़ लू के चले लपेटे, तड़के ने लगाई आग।
राजगढ़ की गर्मी ने, देश में जमाई धाक।
सुबह सुबह की धूप, बदन जला रही है।
कूलर की हवा तो जैसे, शोले बरसा रही है।
AC वाले भैया, तू बिल्कुल ना बाहर झांक।
राजगढ़ की गर्मी ने, देश में जमाई धाक।
शादी ब्याह का सीजन, मजबूरी में बाहर जाए।
सुंदरियों का मेक, अप पसीने में बहता जाए।
कोट पेंट वाले बाराती, नाचे और पछताएं।
गुस्से में हुए फूफा जी, जीजा जी फुन्ननाएं।
ना निकालो जुलूस, मुहूर्त पे लगाओ लॉक।
राजगढ़ की गर्मी ने, देश में जमाई धाक।
तापमान के पारे ने, सबका पारा चढ़ा दिया।
रिकॉर्ड टूटा ग्वालियर का, हाय रे झुलसा दिया।
रात–दिन बढ़चढ़कर उबले ,24 घंटे भागम भाग।
राजगढ़ की गर्मी ने, देश में जमाई धाक।
[4/29, 18:58] HP Singh Pamar Rajgarh: मोतीलाल बामनिया

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*