*सुल्तानपुर ब्रेकिंग*
सुल्तानपुर24अगस्त26भदैंया में कांवरियों का सैलाब, आदि गंगा गोमती तट से बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए निकली विशाल कांवर यात्रा
सुल्तानपुर से संतोष तिवारी की खास खबर यूपीआजतक
*सुल्तानपुर / भदैंया –* भदैंया ब्लॉक के कामतागंज बाजार में सोमवार को आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। बभनगवां आदि गंगा गोमती के पावन तट से बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए निकली विशाल कांवर यात्रा में पग-पग पर भक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।
हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा बाजार गूंज उठा। कांवरिये भक्ति धुनों पर झूमते-नाचते हुए धाम की ओर बढ़ रहे हैं।
*प्रशासन और समाजसेवियों ने की पुष्पवर्षा*
यात्रा के स्वागत के लिए शासन-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। वहीं समाजसेवियों, क्षेत्रीय नेताओं, शहर से आए डॉक्टरों की टीम और पूरे ब्लॉक के सम्मानित लोगों ने कांवरियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया।
*रूट पर जगह-जगह विशाल भंडारे*
कांवरिया रूट पर जगह-जगह विशाल भंडारों का आयोजन किया गया है। भक्तगण प्रसाद ग्रहण करते हुए अपनी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कांवर यात्रा को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह है !!
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प