कौशाम्बी24अगस्त26*उप जिलाधिकारी ने ग्राम तेरहरा में भूमि विवाद की 04 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण*
*कौशाम्बी* राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा टॉप 10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान अभियान के अंतर्गत उप जिलाधिकारी,सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव ने सोमवार को ग्राम तेरहरा में कैम्प आयोजित कर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भूमि विवाद से सम्बन्धित 04 शिकायतों का ग्राम स्तर पर ही त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया गया।कैम्प में शिकायतकर्ता रामपति की शिकायत पर उनकी भूमिधरी भूमि में हुए अवैध कब्जे को हटवाया गया। इसी प्रकार विजय कुमार त्रिवेदी की शिकायत पर ग्राम की आराजी संख्या 186 एवं 187 की पैमाइश की गई।अरविंद कुमार की शिकायत पर ग्राम की गाटा संख्या 30, बंजर भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।उप जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी प्रकार संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

More Stories
कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
पूर्णिया बिहार 24 अगस्त 26* डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा में संत रविदास विकास शिविर की तैयारी का दिया निर्देश
लखनऊ24अगस्त26*महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार*