August 24, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

कौशाम्बी24अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

 

*प्राथमिक विद्यालय में पानी निकालने के बाद शिक्षण शुरू*

*नोढिया करेंटी सरकारी स्कूल मे भरे पानी को ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव ने निकलवाया*

*कोखराज कौशाम्बी* सिराथू तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा नोढिया करेंटी के प्राथमिक विद्यालय में बारिश के बाद पूरे विद्यालय के अंदर पानी भर गया था विद्यालय में पानी भर जाने से पठन-पाठन बंद हो गया था विद्यालय में पानी भर जाने और पठन-पाठन बंद हो जाने से प्रधानाचार्य समेत शिक्षक परेशान हो गए थे और उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लेकर ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव से पानी निकालने की व्यवस्था की मांग की थी ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के प्रयास के बाद विद्यालय में भरे पानी को निकलवाया गया है ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव के तीन दिन के अथक प्रयास से भरे पानी को पनचक्की लगाकर सरकारी विद्यालय से बाहर निकलना शुरू किया जिससे स्कूल में भरा पानी बाहर निकल गया पानी निकालने के बाद फिर विद्यालय में शिक्षण कार्य शुरू हो गया है

[24/08, 19:33] +91 96216 39625: *व्यापारी हितों को लेकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की हुई बैठक*

*नवनियुक्त वरिष्ठ जिला महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत*

*कौशाम्बी।**राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक दारानगर बाजार में संपन्न हुई, जिसमें स्थानीय व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण और संगठन की आगामी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन के नवनियुक्त वरिष्ठ जिला महामंत्री नीरज बनारसी के दारानगर प्रथम आगमन पर व्यापारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अरविंद केसरवानी ने कहा कि प्रशासनिक तानाशाही हो, अवैध वसूली हो या सुरक्षा का मुद्दा, जिले का हर एक व्यापारी खुद को अकेला न समझे। वरिष्ठ जिला महामंत्री नीरज बनारसी ने कहा कि व्यापारी हित ही संगठन का सर्वोपरि संकल्प है और व्यापारियों की हर समस्या के समाधान के लिए संगठन पूरी मजबूती से खड़ा रहेगा। बैठक के उपरांत सभी पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने देवाधिदेव महादेव का विधिवत जलाभिषेक कर समस्त व्यापारियों की सुख-समृद्धि एवं व्यापार में निरंतर उन्नति की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

[24/08, 20:05] +91 99562 82731: *एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 अगस्त को*

*कौशाम्बी* एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट एवं प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 फूड प्रोसेसिंग बनाना (केला) के आवेदकों का साक्षात्कार चयन समिति के माध्यम से कार्यालय उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में दिनांक 27 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से प्रस्तावित है। फूड प्रोसेसिंग बनाना (केला) के ऐसे समस्त आवेदक जिन्होंने दिनांक 25.08.2026 तक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करेंगें तथा कार्यालय स्तर पर प्रपत्र/स्क्रूटनी के उपरान्त उनके आवेदन पत्र अर्ह/सही पाए जाएगें, ऐसे सभी आवेदकों का साक्षात्कार किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने देते हुए बताया कि साक्षात्कार में प्रतिभाग करने वाले आवेदकों की सूची कार्यालय उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र में चस्पा रहेगी। आवेदकों से अनुरोध है कि अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र समस्त संलग्नकों सहित (आधार कार्ड, फोटो, बैंक पासबुक इत्यादि) दस्तावेज के साथ चयन समिति के सम्मुख ससमय साक्षात्कार में नियत दिनांक, स्थान पर उपस्थित होकर प्रतिभाग करें। किसी भी जानकारी के लिए इस कार्यालय के लैण्ड लाइन नंबर 05331-298664 पर किसी कार्य दिवस में समय प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे तक प्राप्त की जा सकती है।

[24/08, 20:05] +91 99562 82731: *रोजगार मेले का आयोजन 25 अगस्त को*

*कौशाम्बी* जिला सेवायोजन कार्यालय के माध्यम से दिनांक-25 अगस्त, 2026 को कौशल विकास मिशन प्रशिक्षण केन्द्र, बेनीराम कटरा के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियों के माध्यम से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे। यह जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी ने देते हुए बताया कि रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आई0टी0आई0, डिप्लोमा एवं कौशल प्रशिक्षण प्राप्त सभी प्रकार के अभ्यर्थी प्रातः 10 बजे अपने समस्त शैक्षिक अभिलेखों की छायाप्रति या रिज्यम के साथ प्रतिभाग कर सकते हैे। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है।

[24/08, 20:05] +91 99562 82731: *गरीब कमजोर मजलूम लोगों की पहुंच से दूर हो गई चीनी*

*एक महीने के बीच चीनी के भाव में 50 प्रतिशत से अधिक हुई महंगाई से आम जनता परेशान*

*महंगाई रोकने में सरकार विफल चीनी फैक्ट्री से बड़े स्तर पर चंदा लिए जाने की चर्चा*

*नेवादा कौशाम्बी* गरीब परिवार की रसोई की आवश्यक वस्तुओ मे शामिल चीनी की बढ़ती कीमत ने आम जनता की कमर तोड़ दी है प्रतिदिन उपयोग में आने वाली चीनी लोगों की रसोई से दूर होती जा रही है देखते-देखते एक महीने के बीच में चीनी की कीमत में 50 प्रतिशत से अधिक की महंगाई आ गई है गरीब कमजोर मजलूम से लेकर आम जनता चीनी की बढ़ती कीमत से परेशान हो गए हैं लेकिन चीनी की बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस प्रयास नहीं शुरू किया गया है चर्चाओं पर जाए तो चीनी की फैक्ट्री से बड़े स्तर पर बड़े चंदे की रकम ले ली गई है और उन्हें मनमानी करने की छूट दी गई है चीनी फैक्ट्री के संचालक चंदे की रकम की भरपाई चीनी की कीमत बढ़ाकर आम जनता से करना चाहते हैं जिससे फैक्ट्री संचालकों द्वारा अचानक चीनी की कीमत में बढ़ोतरी कर दी गई है जिसका सीधा असर आम जनता की रसोई पर पड़ रहा है दूसरी तरफ त्यौहार नजदीक आ रहे हैं चीनी की खपत बढ़ रही है त्योहारों के नजदीक आने से बाजार में चीनी के दाम तेजी से बढ़ गए हैं। वर्तमान में थोक एक्स-फैक्ट्री और मंडी मे चीनी के भाव लगभग 6300 रुपए प्रति कुंतल से 6500 रुपए प्रति क्विंटल यानी 63 रुपए से 65 रुपए प्रति किलो और खुदरा फुटकर भाव लगभग 68 रुपए से 70 रुपए प्रति किलो के बीच बाजार मे चल रहे हैं गांव क्षेत्र में ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ाने के चलते चीनी के भाव में और बढ़ोतरी हो गई है एक महीने पहले चीनी का बाजार भाव लगभग 42 रुपए से 45 रुपए प्रति किलो तक था जो बढ़कर 70 रुपए किलो तक पहुंच गया है डेढ़ गुना महंगाई के चलते गरीब कमजोर मजलूम लोगों की पहुंच से चीनी दूर हो गई है जिससे चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है बढ़ती महंगाई के बाद सरकार की बेरुखी गरीब कमजोर मजलूम आम जनता की मुसीबत बढ़ा रही है सूत्रों की माने तो बढ़ती महंगाई के बाद तमाम व्यापारियों ने चीनी का भंडारण शुरू कर दिया है जिससे चीनी की किल्ल्त शुरू हो गई है इसका सीधा असर बाजार में दिखाई पड़ रहा है महंगाई बढ़ने का एक बड़ा कारण यह भी माना जा रहा है यदि बड़े शहरों के बड़े चीनी व्यापारियों समेत चीनी फैक्ट्री में छापामारी की कार्रवाई शुरू हो तो चीनी के दामों में की हुई बढ़ोतरी में नियंत्रण हो सकता है अचानक बढ़ती महंगाई में रोक लग सकती है और चीनी की कीमत कम हो सकती है लेकिन सरकार और अधिकारियों द्वारा अभी चीनी के बड़े व्यापारियों के गोदाम में छापामारी कर भण्डारण पर रोक नहीं लगाया गया है जिससे चीनी के दामों में अभी महंगाई कम होने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है

*गन्ने से एथेनॉल बनाने से भी चीनी हुई महंगी*

*नेवादा कौशांबी* गन्ने से चीनी बनाई जाती थी लेकिन पेट्रोल में मिलाने के लिए गन्ने से एथेनॉल बनाए जाने lge है जिससे चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना नहीं मिल पाता और गन्ना न मिलने के चलते चीनी का उत्पादन कम हुआ है यदि एथेनॉल का उत्पादन बंद कर दिया जाए तो चीनी का मूल्य नियंत्रण आम जनता की पहुंच में हो जाएगा लेकिन पेट्रोल में एथेनॉल मिला कर के जहां पेट्रोल की क्वालिटी खराब कर दी गई है वहीं चीनी की बढ़ती कीमत ने आम जनता के सामने मुसीबत खड़ी कर दी लेकिन चीनी की बढ़ती कीमत आने वाले समय में सरकार के सामने बड़ी मुसीबत बनकर तैयार हो जाएगी चीनी से परेशान जनता आने वाले विधानसभा चुनाव समेत पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार को मुंहतोड़ करारा जवाब देगी

 

Taza Khabar